अजय देवगन की नई फिल्म - #BhujThePrideOfIndia, मिलिए स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक से
अजय देवगन की नई फिल्म तय हो चुकी है। फिल्म का नाम है भुज - द प्राइड ऑफ इंडिया (Bhuj The Pride Of India)। फिल्म को टीसीरीज़ के लिए भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं और फिल्म को डायरेक्ट करेंगे अभिषेक दुधैया। फिल्म 1971 के भारत - पाकिस्तान लांगेवाला युद्ध पर बनी है।
फिल्म में अजय देवगन स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक की भूमिका में दिखाई देंगे जो इस युद्ध के दौरान, भुज के एयरफोर्स बेस के इंचार्ज थे। हालांकि 1971 की कहानी बॉर्डर में दिखाई जा चुकी है लेकिन ये फिल्म वायुसेना के संघर्षों को सामने रखेगी। फिल्म अगले साल फ्लोर पर चली जाएगी।
गौरतलब है कि 1971 के युद्ध के दौरान, वायुसेना के पास रात में उड़ने वाले विमान नहीं थे जिसके कारण भारत को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। इस युद्ध में वायुसेना की विडंबना का एक पक्ष, जेपी दत्ता की फिल्म बॉर्डर में दिखाया गया है। अब अजय देवगन, उस पक्ष की पूरी कहानी लेकर दर्शकों के सामने होंगे।
वहीं बात करें अजय देवगन के आने वाले प्रोजेक्ट्स की तो तानाजी के बाद वो लव रंजन की एक अनाम फिल्म में रणबीर कपूर के साथ, सैयद अब्दुल रहीम बायोपिक और चाणक्य पर बन रही एक फिल्म का हिस्सा हैं। वहीं रोहित शेट्टी के साथ गोलमाल और सिंघम के अगले पार्ट की भी चर्चा है।


Click it and Unblock the Notifications