अजय देवगन, अमिताभ बच्चन, रकुल प्रीत की फिल्म 'मेडे' के रिलीज डेट की घोषणा- 2022 ईद धमाका
जैसे ही महाराष्ट्र सरकार ने 22 अक्टूबर से सिनेमाघरों के खुलने का ऐलान किया, बॉलीवुड की ओर से फिल्मों के रिलीज डेट की घोषणा की बरसात सी हो गई। एक के बाद एक 14 फिल्मों के रिलीज डेट सामने आ चुके हैं, जिनमें से एक है अजय देवगन, अमिताभ बच्चन, रकुल प्रीत स्टारर फिल्म 'मेडे'। फिल्म ईद वीकेंड यानि की 29 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
फिल्म की घोषणा करते हुए अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर लिखा- "आखिरकार महाराष्ट्र में अक्टूबर से सिनेमाघरों के खुलने की अच्छी खबर सामने आ चुकी है। जैसा कि पहले वादा किया गया था कि मेरे द्वारा निर्मित और निर्देशित, थ्रिलर ड्रामा फिल्म मेडे; जिसमें अमिताभ बच्चन सर, रकुल प्रीत सिंह और मैं लीड रोल प्ले कर रहे हैं; 29 अप्रैल 2022 को रिलीज होगी।"

बता दें, महाराष्ट्र सरकार के इस घोषणा से पूरे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खुशी की लहर दौड़ उठी है। लगभग डेढ़ सालों से अटकी सभी फिल्में अब सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
मेडे की बात करें तो इस फिल्म में अभिनय के अलावा, अजय देवगन ने निर्देशन और प्रोडक्शन की जिम्मेदारी भी उठाई है। फिल्म में अजय देवगन और रकुल पॉयलेट की भूमिका निभाते दिखेंगे।

टल गई थी शूटिंग
इस फिल्म की शूटिंग दिसंबर 2020 से ही शुरु हो चुकी थी। लेकिन कोविड की वजह से इसकी इंटरनेशनल शेड्यूल टाल दी गई थी। फिलहाल इसकी शूटिंग जारी है।

मेडे की कहानी
मेडे की कहानी 2015 की सच्ची घटना पर आधारित है, जब दोहा- कोच्ची फ्लाइट को खराब visibility की वजह से एक भंयकर दुर्घटना से बचाया गया था, और दक्षिण भारत के दूसरे एयरपोर्ट पर डाइवर्ट कर दिया गया था।

अजय देवगन का निर्देशन
अजय देवगन ने इससे पहले 'यू मी और हम' और 'शिवाय' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है और इन दोनों ही फिल्मों में वह लीड एक्टर थे। अब मेडे में भी वो दोनों जिम्मेदारी निभाते दिखेंगे।

उत्साहित हैं रकुल प्रीत
फिल्म का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित रकुल प्रीत कहती हैं- "जब मैंने एक्टर बनने का फैसला किया था तो अन्य कलाकारों की तरह मेरा भी सपना था कि किसी दिन अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का मौका मिले। मुझे खुशी है कि यह फिल्म मुझे मेरे सपने को साकार करने में मदद करेगी। मैं अजय सर के साथ फिर से काम करने के लिए रोमांचित हूं, जो वह न केवल मेरी सह-कलाकार होंगे, बल्कि मेरे निर्देशक भी होंगे।"

7 साल बाद आ रहे हैं साथ
वहीं, अजय देवगन और अमिताभ बच्चन ने 'मेजर साब', 'खाकी', 'सत्याग्रह', 'हिंदुस्तान की कसम' और 'हम किसी से कम नहीं' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। वहीं, अब लगभग 7 सालों के बाद ये साथ आ रहे हैं।

बिग बी के बारे में बोले अजय देवगन
बिग बी के साथ अपने संबंध पर अजय देवगन ने कहा, "मैं उन्हें तब से जानता हूं, जब मैं बच्चा था। उनके साथ एक अलग तरह का रिश्ता है। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है और अभी भी सीख रहा हूं। मेडे के लिए भी हामी भरने में उन्हें बस 2 मिनट लगे। उन्होंने नरेशन सुना और ऑन बोर्ड आ गए।


Click it and Unblock the Notifications











