अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' की नई रिलीज डेट की घोषणा- ओटीटी पर नहीं, सीधे सिनेमाघरों में
साल 2020 की ज्यादातर फिल्में या तो ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं या 2021 के लिए टल चुकी हैं। अजय देवगन की आगामी फिल्म 'मैदान' 11 दिसंबर 2020 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब कोरोना के कहर को देखते हुए रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया है। 'मैदान' अब 13 अगस्त 2021 को रिलीज होने वाली है। स्वतंत्रता दिवस का वीकेंड अजय देवगन ने लॉक कर लिया है।
अमित शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म मशहूर फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम पर एक बायोपिक है। अफवाह थी कि फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने का विचार चल रहा है, लेकिन अब आधिकारिक घोषणा हो चुकी है कि फिल्म सिनेमाघरों में ही आएगी।

इस फिल्म में अजय देवगन सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम में रिलीज़ हो रही है। फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं 'बधाई हो' फेम अमित रविंदरनाथ शर्मा और इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं ज़ी स्टूडियो और बोनी कपूर। कोई शक नहीं कि फैंस को खुशी होगी कि फिल्म सीधे सिनेमाघरों में आएगी।


Click it and Unblock the Notifications











