First LOOK: अजय देवगन की अगली फिल्म.. धमाकेदार बॉयोपिक.. 2019 में होगी रिलीज!
अजय देवगन अपने फैंस को सरप्राइज पर सरप्राइज देते जा रहे हैं। उनकी एक फिल्म लोगों के सामने आती नहीं.. कि दूसरी फिल्म का पोस्टर रिलीज कर दिया जाता है। ताजा बात करे तो अजय देवगन ने बुधवार को देर रात अपनी एक धमाकेदार फिल्म की घोषणा की.. जिसका नाम है- तानाजी..
लगातार तीसरी बार.. हिट जोड़ी.. धमाकेदार एक्शन के साथ!
फिल्म 2019 में रिलीज होगी। अजय देवगन ने ट्विट करते हुए बताया कि यह फिल्म सुबेदार तानाजी मालुसरे पर है। तानाजी छत्रपति शिवाजी महाराज के घनिष्ठ मित्र और वीर निष्ठावान सरदार थे। इन्होंने शिवाजी के साथ कई युद्ध लड़े हैं।

बहरहाल, फिल्म का पहला पोस्टर शानदार है। और फैंस अजय देवगन को इस किरदार में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। फिल्म का निर्देशन ओम राउत कर रहे हैं। अजय देवगन ने यह भी लिखा कि वह काफी समय से इस फिल्म की तैयारी कर रहे थे।
बहरहाल, यहां जानें अजय देवगन की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











