अजय देवगन ने किया अपनी नई फिल्म का ऐलान, बनाएंगे सुपरहिट तेलुगु फिल्म 'नांधी' का हिंदी रीमेक
अजय देवगन ने एक नई घोषणा के साथ फैंस को सरप्राइज दिया है। तेलुगु हिट फिल्म 'नांधी' के लिए अजय देवगन और दिल राजू ने हाथ मिलाया है। नांधी एक क्राइम कोर्टरूम ड्रामा है, जो ना सिर्फ समीक्षकों द्वारा सराही गई थी, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी हिट रही थी। फिलहाल नांधी के हिंदी रीमेक के लिए निर्देशक और स्टारकास्ट फाइनल नहीं किया गया है।
इस रीमेक के बारे में बात करते हुए अजय देवगन ने कहा, "नांधी एक महत्वपूर्ण फिल्म है, जो प्रशासन की खास खामियों को उजागर करती है। ओरिजनल तेलुगु फिल्म प्रभावी था जो लोगों के दिलों को छू गया। दिल राजू और मैंने इसके रीमेक के लिए हाथ मिलाया है, ताकि यह और ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंच सके। फिलहाल स्क्रिप्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। एक बार जब हमारे पास कलाकार और बाकी टीम होगी, तो इस बारे में बाकी बातें करेंगे।"

वहीं, निर्माता दिल राजू ने कहा, "नांधी एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय पर बनी है और हम इस कहानी को बड़े दर्शकों तक ले जाने के इच्छुक हैं। मैं इस तरह की एक महत्वपूर्ण कहानी पर अजय देवगन के साथ सहयोग करके बहुत खुश हूं। हम फिलहाल प्रारंभिक चरण में हैं।"
बता दें, अल्लारी नरेश और वरलक्ष्मी सरथकुमार स्टारर फिल्म नांधी 19 फरवरी 2021 को रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी एक कैदी (अल्लारी नरेश) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिस पर मुकदमा चल रहा है। उस पर हत्या का झूठा आरोप लगाया गया है और वह न्याय के इंतजार में अपना समय जेल में गुजार रहा है।
बहरहाल, यहां जानें और किन प्रोजेक्ट्स से जुड़े हैं अजय देवगन-


Click it and Unblock the Notifications