'रनवे 34' के बाद, अब 'भोला' का निर्देशन करेंगे अजय देवगन, शूटिंग जारी, किया रिलीज डेट का एलान

'रनवे 34' के लिए मिली तारीफ के बाद, अजय देवगन एक बार फिर निर्देशक की कुर्सी संभालने के लिए तैयार हैं। अभिनेता ने ट्विटर पर तस्वीर शेयर करते हुए अपनी आगामी फिल्म 'भोला' के निर्देशन करने की घोषणा की है। इस तस्वीर में अजय देवगन डायरेक्टर की कुर्सी पर बैठे कैमरा संभालते नजर आ रहे हैं।

यू मी और हम, शिवाय और रनवे 34 के बाद, अजय देवगन इस हाई-ऑक्टेन इमोशनल ड्रामा फिल्म का निर्देशन करेंगे। यह ब्लॉकबस्टर तमिल फिल्म कैथी की हिंदी रीमेक होगी, जिसमें अजय देवगन और तब्बू साथ दिखेंगे। फिलहाल फिल्म के प्रोडक्शन का काम शुरु है और खबर है कि अगस्त के अंत तक इसकी शूटिंग पूरी हो जाएगी। यह 30 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ajay-devgn-announces-4th-film-as-director-bholaa-kaithi-remake-to-star-him-and-tabu-know-the-rele

खास बात है कि अजय देवगन ने समय समय पर निर्देशन के प्रति अपनी दिलचस्पी को लेकर बातें की हैं। फिल्म 'रनवे 34' के दौरान उन्होंने कहा था कि यदि वो एक्टर नहीं होते तो, निर्देशक होते। वो बचपन से ही अपने पिता के साथ एडिटिंग टेबल पर बैठते आए हैं, लिहाजा उन्हें फिल्मों से जुड़ी काफी तकनीकी ज्ञान है।

भोला

भोला

यह सुपरहिट तमिल एक्शन फिल्म 'कैथी' की हिंदी रीमेक होगी। फिल्म को रिलांयस एंटरटेनमेंट और ड्रीम वॅारियर पिक्चर्स मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। तबू के अलावा, फिलहाल फिल्म से जुड़े बाकी स्टारकास्ट का नाम सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि इस रीमेक को ओरिजनल फिल्म से काफी अलग बनाया जा रहा है।

एक्शन- थ्रिलर

एक्शन- थ्रिलर

जाहिर है अजय देवगन फैंस इस खबर से बेहद उत्साहित हैं। 2019 में रिलीज यह तमिल फिल्म एक्शन- थ्रिलर थी। जिसका निर्देशन लोकेश कनकराज ने किया है।तमिल स्टार्स कार्ती और नारायण अभिनीत ये फिल्म सुपरहिट रही थी।

लाइट्स, कैमरा, एक्शन

लाइट्स, कैमरा, एक्शन

रनवे 34 के तुरंत बाद भोला का निर्देशन करना अभिनेता के लिए कितना आसान या मुश्किल रहा.. यह पूछे जाने पर अभिनेता ने कहा, "दरअसल, हमारी तैयारी पहले से ही थी। यहां सिर्फ कैमरे के पीछे फिर से आने और तीन जादुई शब्द कहने की देरी थी- लाइट्स, कैमरा, एक्शन।"

आने वाली फिल्में

आने वाली फिल्में

बहरहाल, फिलहाल अजय देवगन के पास आने वाली फिल्मों की लंबी लाइन है, जो 2022 और 2023 में रिलीज होने वाली हैं। इन फिल्मों में शामिल है- मैदान, थैंक गॉड, भोला, दृश्यम 2, रेड 2, सिंघम 3..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X