अजय देवगन ने की घोषणा- मेगास्टार की फिल्म रिलीज FINAL.. 7 जून 2018
आखिरकार सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'काला' की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई। बता दें, फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए अजय देवगन ने घोषणा की है कि फिल्म काला हिंदी भाषा में 7 जून 2018 को रिलीज होने वाली है। जाहिर है रजनीकांत की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है। देशभर में इनकी फिल्म का कैसा क्रेज होता है.. यह तो सभी जानते हैं।
बता दें, रजनीकांत की काला पहले अप्रैल में ही रिलीज होने वाली थी। लेकिन साउथ फिल्म इंडस्ट्री में चल रही हड़ताल की वजह से फिल्म को पोस्टपोंन कर दिया गया। लिहाजा, फिल्म अब 7 जून को रिलीज हो रही है।

काला में रजनीकांत एक गैंगस्टर बने नदर आएंगे। उनके साथ बॉलीवुड हिरोइन हुमा कुरैशी और एक्टर नाना पाटेकर भी मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर धनुष हैं और पा. रंजीत इसे डायरेक्ट कर रहे हैं। काला दुनियाभर में अलग अलग भाषा में रिलीज की जा रही है।
बहरहाल, यहां जानें साउथ के एक्टर्स जिन्होंने बॉलीवुड में भी खास पहचान बनाई है-


Click it and Unblock the Notifications











