2023 के लिए Ajay Devgn की तीसरी फिल्म पक्की, नीरज पांडे के साथ होगा धमाका, रिलीज डेट का ऐलान

ajay-devgn-announced-his-thriller-film-with-neeraj-pandey-his-3rd-movie-to-release-in-2023

अजय देवगन [Ajay Devgn] इन दिनों बैक टू बैक अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग खत्म कर रहे हैं। हाल ही में उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मैदान' का रिलीज डेट जारी किया गया था। वहीं, अब सुपरस्टार ने निर्देशक नीरज पांडे के साथ अपनी अगली नई फिल्म की घोषणा की है। कोई शक नहीं कि फैंस इस खबर से बेहद उत्साहित हैं।

एक्टर ने ट्विटर पर खबर शेयर करते हुए लिखा- "नीरज पांडे और मैं जल्द ही साथ में अपनी फिल्म शुरू करने जा रहे हैं। और, यह 16 जून, 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।" रिपोर्ट्स की मानें तो यह एक थ्रिलर फिल्म होगी। फिलहाल इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी बाहर नहीं आई है।

खास बात है कि साल 2023 में अजय देवगन की रिलीज होने वाली यह तीसरी फिल्म होगी। जी हां, 5 महीनों में अजय देवगन की तीन फिल्मों की रिलीज डेट फाइनल हो चुकी है। 17 फरवरी 2023 को रिलीज होगी 'मैदान', जिसमें अजय फुटबॉल कोच की भूमिका निभा रहे हैं। 30 मार्च को रिलीज होगी 'भोला'.. और 16 जून को आएगी नीरज पांडे की फिल्म।

रिलायंस एंटरटेनमेंट के बैनर तले इस फिल्म को अजय देवगन और नीरज पांडे मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म के प्री- प्रोडक्शन पर काम जारी है और जल्द ही फ्लोर पर आ जाएगी।

खास बात है कि इससे पहले साल 2018 में नीरज पांडे और अजय देवगन ने फिल्म 'चाणक्य' की जोरशोर से घोषणा की थी। लेकिन फिल्म पोस्टपोन होती चली गई। कई बार इसे दोबारा शुरु करने को लेकर अफवाहें आती रही हैं, लेकिन फिलहाल फिल्म पर काम बंद है। ऐसे में अब फैंस इस नई थ्रिलर को लेकर एक्साइटेड हैं। नीरज पांडे इससे पहले अक्षय कुमार के साथ कई हिट फिल्में दे चुके हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X