2022 में अजय देवगन की दूसरी फिल्म होगी 'मैदान', एक्टर ने की रिलीज डेट की घोषणा

साल 2022 में रिलीज होने वाली फिल्मों की लंबी लाइन लग चुकी है। बैक टू बैक कई सारी फिल्मों के रिलीज डेट की घोषणा की गई है। अजय देवगन ने कुछ दिनों पहले अपनी फिल्म 'मेडे' के रिलीज डेट का ऐलान किया था, वहीं अब 2022 के लिए उनकी दूसरी फिल्म भी लॉक हो चुकी है। अमित शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'मैदान' 3 जून 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

अगले साल अब तक अजय देवगन की दो फिल्में फाइनल हो चुकी हैं- मेडे और मैदान। कोई शक नहीं कि फैंस इस घोषणा से बेहद उत्साहित हैं। ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म प्रसिद्ध फुटबॉल कोच सयैद अब्दुल रहीम पर बनी है।

ajay-devgn-maidaan

फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा करते हुए अजय देवगन ने लिखा- "मैदान, एक ऐसी कहानी जिससे हर भारतीय जुड़ेंगे, एक ऐसी फिल्म जिसके बारे में मैं बहुत दृढ़ता से महसूस करता हूं। अपने कैलेंडर पर तारीख को मार्क करें। 3 जून 2022 को दुनिया भर में रिलीज हो रही है।"

बता दें, अजय देवगन की यह फ‍िल्‍म बहुत बड़े स्‍केल पर बनी है और इसे चार भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। हिंदी के साथ यह फ‍िल्‍म तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषा में रिलीज होगी।

परेशानियों का सामना

परेशानियों का सामना

फिल्म की शूटिंग जोर शोर से चल रही थी, लेकिन पहले महामारी, फिर ताउते तूफान की वजह से फिल्म रोक दी गई। तूफान की वजह से फिल्म का पूरा सेट टूट गया था और निर्माताओं को लाखों का नुकसान सहना पड़ा था। वहीं, इस बीच निर्देशक अमित शर्मा भी कोरोना वायरस से ग्रसित हो गए थे।

जल्द शूटिंग होगी खत्म

जल्द शूटिंग होगी खत्म

खैर, तमाम बाधाओं को पार करते हुए मैदान की टीम एक बार फिर तैयार है। अक्टूबर मध्य से फिल्म के 25 दिनों का शेड्यूल शुरु किया जाएगा। जिससे पहले मुंबई में फिल्म का पूरा सेट फिर से तैयार किया जाएगा। मड आइलैंड में एक फुटबॉल स्टेडियम बनाया जाएगा, जहां फिल्म का क्लाईमैक्स और कुछ अहम सीन्स की शूटिंग होनी है।

बोनी कपूर ने की थी तारीफ

बोनी कपूर ने की थी तारीफ

बोनी कपूर ने कहा, "फिल्म जिस तरह का आकार ले रही है, मैं बहुत खुश हूं। अमित शर्मा ने शानदार काम किया है। यह उनकी ही नहीं, बल्कि मुझे लगता है कि बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों में शामिल होगी। यह एक ऐसी रियल घटना है, जिसके बारे में ज्यादा लोग जानते नहीं हैं।"

राष्ट्रीय पुरस्कार के हकदार हैं

राष्ट्रीय पुरस्कार के हकदार हैं

वहीं, अजय देवगन के बारे में बात करते हुए निर्देशक ने दिल खोलकर तारीफ की और कहा, "अजय सर ने जो समर्पण का स्तर दिखाया है, वह लोगों को जरूर दिखेगा। उन्होंने ना केवल एक फुटबॉलर के तौर पर खुद को तैयार किया, बल्कि वह पूरी प्रोजेक्ट के दौरान लगातार जुड़े रहे। मैदान अजय सर के बिना नहीं बन सकती थी। मुझे लगता है कि वह एक और राष्ट्रीय पुरस्कार के हकदार हैं।"

फुटबॉल का स्वर्ण काल

फुटबॉल का स्वर्ण काल

फिल्म में भारतीय फुटबॉल का स्वर्ण काल (The Golden Era of Indian Football) दिखाया जाएगा। सैयद अब्दुल रहीम, भारत के सबसे बड़े फुटबॉल कोच में से एक माने जाते हैं, जिन्होंने 1952 से 1962 तक राज किया।

सैयद पेशे से टीचर थे। उनमें लोगों को प्रोत्साहित करने की खूबी थी। इसी का फायदा उन्हें मिला और 1943 में उन्हें हैदराबाद सिटी पुलिस की फुटबॅाल टीम के साथ बतौर कोच रखा गया। उनके आने के बाद हैदराबाद टीम ने कई बार कप जीता। कई बार फाइनल में भी पहुंची।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X