अजय देवगन का बड़ा ऐलान, बदल गई 2 फिल्मों की रिलीज डेट, 2019 में डबल Dhamaka
हाल ही में अजय देवगन की दो फिल्मों को लेकर बड़ी खबर आ रही है। अजय देवगन ने अपने सोशल एकाउंट जरिए जानकारी दी है कि उनकी दो फिल्में टोटल धमाल और देदे प्यार दे की रिलीज डेट आगे बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि VFX पर काफी काम बाकी होने के चलते टोटल धमाल अब 22 फरवरी को रिलीज होगी वहीं इसकी वजह से देदे प्यार दे अब 26 अप्रैल को शिफ्ट कर दी गई है। बता दें कि पहले टोटल धमाल 8 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी। वहीं देदे प्यार दे की रिलीज डेट 22 फरवरी तय की गई थी।
[दीपिका की शादी का First Look, ऐसा दिलचस्प होगा, ये 10 तस्वीरें हैं सबूत]
टोटल धमाल एक धमाकेदार कॉमेडी फिल्म है। जिसमें अजय देवगन के साथ अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और बोमन ईरानी भी अहम किरदारों में होंगे। इंद्र कुमार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को अजय देवगन, मारुति और फॉक्स स्टार स्टूडियो प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं देदे प्यार दे एक रोमैंटिक कॉमेडी फिल्म है। जिसमें अजय देवगन के अलावा तब्बू और रकुलप्रीत को लिया गया है।

आने वाले सालों में अजय देवगन पर एक..दो नहीं बल्कि सात फिल्मों के लिए करोड़ों का दांव लगा हुआ है। इनमें से ज्यादातर फिल्मों में अजय देवगन का एक्शन अवतार नजर आने वाला है। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें अजय देवगन की आने वाली फिल्मों के बारे में और जानें फिल्मों से जुड़ी हर छोटी डीटेल-


Click it and Unblock the Notifications











