Simmba: अजय देवगन के बाद एक और सुपरस्टार की एंट्री, अब होगा ट्रिपल मजा

इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चा है। इन्हीं में से एक है रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म सिंबा। जी हां! ये फिल्म एक बार फिर से सुर्खियों में है और इसकी वजह रणवीर नहीं बल्कि इस फिल्म में एंट्री लेने वाले नए स्टार हैं। अजय देवगन के कैमियो के बाद इस फिल्म एक और सुपरस्टार की एंट्री पक्की हो गई है। अब जब बॉलीवुड के तीन दिग्गज स्टार साथ दिखेंगे तो क्या दिलचस्प नजारा होगा आप अंदाजा लगा ही सकते हैं।

[48 सालों से ब्लॉकबस्टर स्टार, बॉलीवुड की Best फिल्ममेकर, अब 2019 में होगा बड़ा Dhamaka]

आपको बता दें कि हाल ही में कंफर्म हुआ है कि सिंबा में अजय देवगन के अलावा जो स्टार कैमियो करते नजर आने वाले हैं वो हैं अनिल कपूर। जी हां! अब रोहित शेट्टी की इस फिल्म में अनिल कपूर की एंट्री भी हो चुकी है। रणवीर सिंह ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए ये ऐलान किया है। इस पोस्ट में उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अनिल कपूर, रणवीर सिंह के गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं।

ajay-devgn-anil-kapoor-will-be-seen-simmba

सिंबा फुल मसालेदार बॉलीवुड फिल्म है। जहां रणवीर सिंह दबंग पुलिस वाले की भूमिका में दिखने वाले हैं। लिहाजा, उन्होंने अपनी बॉडी पर काफी काम किया है। रणवीर अपनी बाकी फिल्मों की तुलना में यहां ज्यादा दबंग नजर आने वाले हैं। फिल्म 28 दिसंबर 2018 को रिलीज होने वाली है। बहरहाल, यहां जानें क्यों सिंबा बन सकती है 2018 की सुपरहिट फिल्म-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X