बेटी न्यासा हुई सोशल मीडिया पर ट्रोल तो 'सिंघम' अजय देवगन ने दे डाली ये चेतावनी
सुपरस्टार अजय देवगन इस समय फिल्म टोटल धमाल की प्रमोशन में काफी ज्यादा व्यस्त चल रहें हैं और ऐसे में उनका एक बयान काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। बता दें कि उन्होने सोशल मीडिया पर बिना वजह ट्रोल करने वाले लोगों पर निशाना साधते हुए ऐसा ना करने की नसीहत दे दी है। दरअसल कुछ समय पहले जब अजय देवगन अपने परिवार के साथ छुट्टियों पर गए थे तब काजोल ने उनकी बेटी न्यासा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी थी।
इसके बाद लोगों ने उनको काफी उल्टा सीधा कहा था। अब अजय देवगन का इस पर बयान आया है। उन्होने ट्रोलिंग के सवाल पर कहा कि लोगों को हमारे बच्चों को जज करना बंद कर देना चाहिए।

मैं और काजोल ही सिर्फ कलाकार है..इन सबमें हमारे बच्चों को क्यों लाना है। उनका इस बात से कोई लेना देना नही हैं। उन्होने ये भी कहा कि आप किसी को भी जज नहीं कर सकते हैं..क्योंकि आपके साथ ऐसा किया जाएगा तो आपको भी अच्छा नहीं लगेगा।
बता दें कि पापारज्जी के इस जमाने में स्टार्स के साथ साथ उनके बच्चों को भी काफी समस्या का सामने करना पड़ता है। उनको काफी सोच समझकर बाहर निकलना पड़ता है।


Click it and Unblock the Notifications











