..................... Ajay Devgn and Twinkle Khanna best wishes post on Akshay Kumar bell bottom! अजय देवगन ने बेल बॉटम के लिए अक्षय कुमार को दी शुभकामनाएं! - Hindi Filmibeat

अजय देवगन ने बेल बॉटम के लिए अक्षय कुमार को दी शुभकामनाएं, ट्विंकल खन्ना ने भी किया पोस्ट!

सुपरस्टार अक्षय कुमार की धमाकेदार फिल्म बेल बॉटम आज रिलीज हुई है और इसको लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो वो काफी शानदार था और इसके बाद से फैंस लगातार इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। बेल बॉटम एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार एक रॉ एजेंट की भूमिका निभाएंगे। 'बेल बॉटम' की कहानी सितंबर 1981 से लेकर अगस्त 1984 में हुई एक के बाद एक हाइजैकिंग पर आधारित है।

इस फिल्म को लेकर अक्षय कुमार को पहले ही बधाई संदेश आने लगे हैं और इस समय सुपरस्टार अजय देवगन ने एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होने अक्षय कुमार को फिल्म के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

ajay devgn, bell bottom, twinkle khanna, akshay kumar, अजय देवगन, बेल बॉटम, ट्विंकल खन्ना, अक्षय कुमार

इसके अलावा अक्षय कुमार की पत्नी और अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना का भी एक पोस्ट वायरल हो रहा है। हालांकि अजय देवगन ने अभी तक फिल्म नहीं देखी है लेकिन वो पब्लिक रिव्यू पढ़कर काफी खुश हैं और उन्होने अक्षय कुमार को मुबारकबाद दी है।

अजय देवगन

अजय देवगन

सुपरस्टार अजय देवगन ने एक पोस्ट किया है और लिखा है कि.. 'प्यारे अक्की, मैने बेल बॉटम के अच्छे रिव्यू सुने हैं। मुबारक हो। इसके अलावा इस वक्त फिल्म थिएटर में रिलीज करना तारीफ के काबिल है। इस सब में मैं तुम्हारे साथ हूं।' अजय देवगन का ये पोस्ट चर्चा में है।

ट्विंकल खन्ना

ट्विंकल खन्ना

ट्विंकल खन्ना ने लिखा था कि.. 'पार्क में टहलने जैसा लगता है लेकिन हम वास्तव में कुछ बेहतर करने जा रहे हैं, मिस्टर के की शानदार फिल्म-बेलबॉटम की स्क्रीनिंग। जरूर देखें बेल बॉटम।' ट्विंकल खन्ना ने ये पोस्ट फिल्म की रिलीज के पहले किया था।

Recommended Video

Akshay Kumar और Vaani Kapoor ने साथ में promote की Bell Bottom | FilmiBeat
दूसरी लहर के बाद सिनेमा हॉल में

दूसरी लहर के बाद सिनेमा हॉल में

बता दें कि मेकर्स ने अपनी इस फिल्म को कोरोना की दूसरी लहर के बाद सिनेमा हॉल में रिलीज़ करने का फैसला लिया है। इस लॉकडाउन के बाद यह पहली फिल्म है जो सीधे सिनेमाघर में दस्तक देने जा रही है। ये अपने आप में देखने लायक होगा।

3डी में भी रिलीज

3डी में भी रिलीज

यहां यह भी बता दें कि लंबे समय बाद अक्षय कुमार की इस फिल्म से दर्शक 3डी का मजा ले सकेंगे। जी हां ये फिल्म 3डी में भी रिलीज हो रही है। फैंस को फिल्म कितनी पसंद आती है ये तो समय ही बताएगा।

रिलीज के लिए तैयार

रिलीज के लिए तैयार

कोरोना काल में लोग डरे हुए हैं और थिएटर्स जाने की हिम्मत नहीं कर रहे हैं। ऐसे में फिल्म कितना कमाती है ये तो आने वाला समय ही बताएगा। अक्षय कुमार की कुछ और फिल्म इसके बाद लगातार रिलीज होने के लिए पूरी तह से तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X