Ajay Devgn vs Salman Khan: दिवाली 2023 पर भिड़ेंगे दोनों सुपरस्टार्स, टाइगर 3 के सामने आएगी ये फिल्म!

By Filmibeat Desk
ajay-devgn-and-tabu-film-to-clash-with-salman-khan-s-tiger-3-on-diwali

Ajay Devgn vs Salman Khan: अजय देवगन इन दिनों बैक टू बैक फिल्में कर रहे हैं। कुछ फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है, कुछ रिलीज के लिए तैयार है तो कुछ फ्लोर पर जाने वाली है। भोला के रिलीज होते ही अजय देवगन अपनी अगली फिल्म 'औरों में कहां दम था' पर काम शुरु करने वाले हैं। नीरज पांडे के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके साथ तबू की जोड़ी दिखेगी।

हाल ही में फिल्म के निर्माता श्रेयांस हिरावत ने बातचीत के दौरान मीडिया से रिवील किया कि, औरों में कहां दम था का पहला शेड्यूल फरवरी 2023 में हुआ था। इसका दूसरा शेड्यूल जिमी शेरगिल और सई मांजरेकर के साथ फिल्म सिटी गोरेगांव में शुरू हो गया है। वहीं, अजय देवगन और तब्बू अप्रैल के पहले सप्ताह से शूटिंग में शामिल होने वाले हैं।

इसी के साथ उन्होंने खुलासा किया कि इस फिल्म को दिवाली के आसपास रिलीज करने की प्लानिंग चल रही है। दिलचस्प बात ये है कि, दिवाली पर पहले ही सलमान खान की टाइगर 3 की रिलीज फाइनल है। ऐसे में दोनों फिल्में टकराती हैं या आगे पीछे रिलीज होती हैं.. वक्त ही बताएगा।

औरों में कहां दम था

औरों में कहां दम था

इस फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू और जिमी शेरगिल नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन करेंगे नीरज पांडे। वहीं, फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता म्यूजिक कंपोजर एम एम कीरावनी ने तैयार किया है। खास बात है कि अजय देवगन और तबू की ये साथ में दसवीं फिल्म है।

टाइगर 3 की शूटिंग जारी

टाइगर 3 की शूटिंग जारी

इस टाइगर 3 की शूटिंग भी जोर शोर से चल रही है। बीते कई दिनों से फिल्म का एक शानदार सेट तैयार किया जा रहा है, जहां सलमान खान और शाहरुख खान के एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग की जाएगी। बता दें, पठान के बाद अब टाइगर 3 को लेकर फैंस के बीच दमदार क्रेज है।

रिलीज डेट

रिलीज डेट

सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमराश हाशमी स्टारर फिल्म टाइगर 3 दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा कर रहे हैं। बता दें, ये यशराज फिल्म्स की 'स्पाई यूनिवर्स' का हिस्सा है, लिहाजा मेकर्स इसे काफी बड़े स्तर पर रिलीज करने वाले हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X