अजय देवगन को मिला Best Actor का तीसरा National Award, तमिल सुपरस्टार सूर्या के साथ यूं मनाया जश्न

ajay-devgn-and-suriya-celebrate-their-national-award-win-with-a-picture-tweets-about-his-3rd-win

30 सितंबर को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नेशनल फिल्म पुरस्कारों का वितरण किया। अजय देवगन [Ajay Devgn] को उनकी फिल्म तान्हाजी द अनसन्ग वॉरियर के लिए 68th National Film Award Best Actor का अवार्ड मिला। वहीं तमिल सुपरस्टार सूर्या [Suriya] को उनकी फिल्म सुरराईट पोट्रू के लिए ये अवार्ड मिला।

अजय देवगन के करियर का ये तीसरा बेस्ट एक्टर नेशनल अवार्ड है। उन्हें 1998 में महेश भट्ट की फिल्म ज़ख्‍़म के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड मिला था। इसके बाद 2002 में द लेजेंड ऑफ भगत सिंह में भगत सिंह की भूमिका निभाने के लिए अजय देवगन ने बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड अपने नाम किया था।

अजय देवगन ने पुरस्कार लेने के बाद ट्वीट करते हुए लिखा - मैं अपने अवार्ड्स या आपकी दुआएं गिनना नहीं चाहता हूं। बस जो भी मिल रहा है, उसके लिए मैं शुक्रगुज़ार हूं। सबसे ज़्यादा आपका प्यार मुझ तक पहुंचाते रहने के लिए धन्यवाद। ये जीत मेरे साथ आप सबकी है। भारत की राष्ट्रपति, महामहिम द्रौपदी मुर्मू जी से ये अवार्ड पाकर गर्व महसूस कर रहा हूं।

इसके साथ ही अजय देवगन ने तमिल सुपरस्टार सूर्या के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - मेरे साथी और बेस्ट एक्टर पुरस्कार के हक़दार सूर्या के साथ समय बिताकर काफी अच्छा लगा। उनके काम की कद्र करता हूं और उनकी फिल्में मुझे काफी पसंद है। गौरतलब है कि सूर्या स्टारर सुरराई पोट्रू हिंदी में रीमेक हो रही है जिसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म का नाम फिलहाल तय नहीं किया गया है। सूर्या फिल्म में एक कैमियो भी कर रहे हैं और इस हिंदी फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X