विवादों में फंसी फिल्म 'थैंक गॉड', अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का केस दर्ज

बीते दिनों अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह स्टारर फिल्म 'थैंक गॉड' का ट्रेलर रिलीज किया गया। एक ओर जहां फैंस फिल्म को लेकर उत्साहित हैं। वहीं, एक वर्ग को फिल्म का कंटेंट आपत्तिजनक लगा और वो फिल्म को सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लगे। बता दें, फिल्म में अजय देवगन भगवान चित्रगुप्त का किरदार निभा रहे हैं। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार चित्रगुप्त किसी भी इंसान के धरती पर किए पाप और पुण्यों का हिसाब रखते हैं।

उत्तरप्रदेश में रहने वाले वकील हिमांशु श्रीवास्तव ने जौनपुर कोर्ट में निर्देशक इंद्र कुमार और अभिनेता अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा के खिलाफ 'धार्मिक भावनाओं को आहत' करने का केस दर्ज कराया है।

ajay-devgn-and-sidharth-malhotra-thank-god-in-legal-trouble-for-hurting-religious-sentiments

याचिकाकर्ता का बयान 18 नवंबर को दर्ज किया जाएगा। याचिकाकर्ता के मुताबिक, रिलीज किया गया फिल्म का ट्रेलर धर्म का मजाक उड़ाता है और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाता है। अपनी याचिका में हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि अजय देवगन सूट पहने हुए भगवान चित्रगुप्त का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं और एक सीन में वह चुटकुले सुनाते और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं।

धार्मिक भावनाओं को आहत करती है

धार्मिक भावनाओं को आहत करती है

याचिका में कहा गया है, "चित्रगुप्त को कर्म का देवता माना जाता है और वह हर आदमी के अच्छे और बुरे कर्मों का रिकॉर्ड रखते हैं। देवताओं का ऐसा चित्रण एक अप्रिय स्थिति पैदा कर सकता है क्योंकि यह धार्मिक भावनाओं को आहत करता है।"

दिवाली रिलीज

दिवाली रिलीज

इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित यह कॉमेडी ड्रामा फिल्म दिवाली के मौके पर 25 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म को भूषण कुमार और यश शाह प्रोड्यूस कर रहे हैं।

खास बात है कि इसी डेट को पहले से अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म 'राम सेतु' के लिए लॉक रखा है। लिहाजा, लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर अजय देवगन और अक्षय कुमार के बीच भिड़ंत दिखने वाली है।

हल्की फुल्की कॉमेडी

हल्की फुल्की कॉमेडी

'थैंक गॉड' एक हल्की फुल्की कॉमेडी फिल्म होगी। फिल्म में सिद्धार्थ और रकुल एक पुलिस अफसर की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, फिल्म में अजय देवगन गॉड यानि की भगवान चित्रगुप्त का किरदार निभा रहे हैं।

रकुल प्रीत के साथ जोड़ी

रकुल प्रीत के साथ जोड़ी

ये तीसरी बार होगा जब रकुल और अजय साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। दोनों इससे पहले 'दे दे प्यार दे' और 'रनवे 34' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। वहीं, सिद्धार्थ के साथ रकुल फिल्म अय्यारी में दिख चुकी हैं। बहरहाल, अजय और सिद्धार्थ यहां पहली बार साथ दिखेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X