तान्हाजी के बाद अजय देवगन का अगला धमाका, लोटपोट हो जाएंगे!
अजय देवगन तानाजी के बाद सीरियस फिल्मों से ब्रेक ले रहे हैं और माना जा रहा है कि उनकी अगली फिल्म एक सोशल कॉमेडी होगी जिसे इंदर कुमार डायरेक्ट करेंगे। फिल्म में अजय देवगन के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा भी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। ये फिल्म कॉमेडी तो होगी लेकिन इसमें एक बेहद ज़रूरी संदेश भी होगा।
गौरतलब है कि अजय देवगन के पास इस समय सीरियस फिल्मों की लाईन है - मैदान, भुज, सिंघम 3, चाणक्य जैसी फिल्मों के बीच वो ब्रेक लेकर कुछ हल्का फुल्का करना चाहते थे।

इंदर कुमार की फिल्म की स्क्रिप्ट उन्हें बेहद पसंद आई और फिल्म का संदेश भी उन्हें बहुत ज़्यादा ज़रूरी लगा। इसलिए अजय देवगन ने फिल्म को हामी भर दी है और इसकी आधिकारिक घोषणा जल्दी ही की जा सकती है।
दिलचस्प है कि अजय देवगन और इंदर कुमार, एक साथ टोटल धमाल में भी काम कर चुके हैं। और इससे भी ज़्यादा दिलचस्प ये है कि सबसे ज़्यादा कमाने वाली टॉप 10 कॉमेडी फिल्मों में अजय देवगन की 2 फिल्में शामिल हैं।
यहां देखिए, पिछले दशक की सबसे ज़्यादा कमाने वाली कॉमेडी फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications












