थैंक गॉड ट्रेलर- जिंदगी का गेम लेकर आए हैं अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा, देंगे कॉमेडी का डोज़
अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह स्टारर फिल्म 'थैंक गॉड' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म के जरिए लंबे समय बाद अजय देवगन स्क्रीन पर कॉमेडी करते नजर आएंगे। साथ ही सिद्धार्थ मल्होत्रा भी ट्रेलर में इमोशन और कॉमेडी का तड़का लगाते दिख रहे हैं।
ट्रेलर में दिखाया गया है कि ऑफिस जाने के दौरान अयान (सिद्धार्थ मल्होत्रा) दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है। ऐसे में वो जीवन और मृत्यु के बीच बुरी तरह फंस जाता है और उनकी मुलाकात मॉडर्न चित्रगुप्त से होती है। फिल्म में चित्रगुप्त का किरदार अजय देवगन निभा रहे हैं। चित्रगुप्त, अयान को उसकी कमजोरियों के बारे में बताता है।

ट्रेलर में अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा के कई मजेदार सीन दिखाए गए हैं, जिसे देखकर आपको यकीनन हंसी आएगी। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के ऑपोजिट रकुल प्रीत सिंह नजर आएंगी। वो फिल्म में पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रही हैं।
फिल्म में नोरा फतेही भी ग्लैमर का तड़का लगाएंगी। अपने डांस नंबर यकीनन फैंस के बीच वो छा जाने के लिए तैयार हैं। अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह स्टारर 'थैंक गॉड' का ट्रेलर काफी मजेदार है और यह एक फैमिली एंटरटनेर फिल्म है।


Click it and Unblock the Notifications