..................... सिंघम अगेन: अजय देवगन और रोहित शेट्टी का धमाका फाइनल, यहां जानें कब शुरु होगी सिंघम 3 की शूटिंग! Ajay Devgn and Rohit Shetty to reunite for Singham Again, here know when the shooting will start - Hindi Filmibeat

Singham Again: अजय देवगन और रोहित शेट्टी का धमाका फाइनल, यहां जानें कब शुरु होगी सिंघम 3 की शूटिंग!

ajay-devgn-and-rohit-shetty-to-reunite-for-singham-again-here-know-when-the-shooting-will-start

Singham Again: अजय देवगन फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। लंबे समय से रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम 3 को लेकर चर्चा चल रही थी। बता दें कि अब इस फिल्म पर काम शुरु हो चुका है। फिल्म का टाइटल होगा 'सिंघम अगेन' और इसकी शूटिंग 2023 से शुरु हो जाएगी।

कोई शक नहीं कि इस फ्रैंचाइजी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। अजय देवगन फिलहाल अपनी फिल्म भोला पर काम कर रहे हैं और जैसे ही भोला खत्म होगी, एक्टर सिंघम अगेन की शूटिंग कर देंगे। बता दें, 2011 में सिंघम के साथ शुरू हुई रोहित शेट्टी की पुलिस यूनिवर्स में अब सिंबा और सूर्यवंशी भी शामिल हो चुके हैं। जाहिर है फैंस का क्रेज इस फिल्म के लिए काफी ज्यादा है।

रोहित शेट्टी और अजय देवगन ने गोलमाल और सिंघम जैसी सुपरहिट फ्रैंचाइजी दी है। 2014 में आई सिंघम रिटर्न्स के बाद से ही इसके अगली कड़ी की चर्चा है। हाल ही में रोहित शेट्टी ने बताया है कि वो अब सिंघम के अगले चैप्टर पर फोकस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "सर्कस की रिलीज के बाद हम अगले साल अप्रैल में फिल्म शुरू करेंगे।"

रोहित शेट्टी ने अजय देवगन के साथ फिर से जुड़ने पर उत्साह व्यक्त की और कहा कि, "सिंघम तकनीकी रूप से सिम्बा और सूर्यवंशी का हिस्सा है। मुझे अजय के साथ काम करते हुए एक लंबा समय हो गया है। आखिरी सिंघम 2014 में आई थी और अभी तक सैटेलाइट पर सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है। समय बदल गया है और कैनवास बड़ा हो गया है और मैं अजय के साथ कुछ बड़ा बनाना चाहता हूं।"

सिंघम 3 को लेकर उन्होंने कहा, यह फिल्म लार्जर देन लाइफ होगी और इसमें कम से कम एक और साल लगेगा। हमारी पूरी टीम इस पर कड़ी मेहनत कर रही है। इसके बाद ही हम दूसरी फिल्म के बारे में सोचेंगे.."

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X