सूर्यवंशी के बाद अजय देवगन के साथ रोहित शेट्टी की अगली फिल्म फाइनल, ना गोलमाल ना सिंघम
सूर्यवंशी के बाद रोहित शेट्टी, अजय देवगन के साथ अपनी अगली फिल्म फाईनल कर चुके हैं और ये फिल्म है सत्ते पे सत्ता रीमेक, जिसे रोहित शेट्टी के प्रोडक्शन हाउस के लिए फराह खान डायरेक्ट करेंगी। ये फिल्म काफी समय से स्टारकास्ट ना मिलने के कारण होल्ड पर चली गई है।
काफी समय से सलमान से लेकर शाहरूख और ऋतिक तक हर किसी के पास इस फिल्म का ऑफर पहुंचा लेकिन सबने फिल्म रिजेक्ट कर दी और अब आखिरकार अजय देवगन अपने जिगरी दोस्त रोहित शेट्टी की मदद के लिए आगे आ चुके हैं।

माना जा रहा है कि जैसे ही फिल्म की हीरोइन फाइनल होगी अजय देवगन सत्ते पे सत्ता को अपनी डेट्स दे देंगे। पहले अनुष्का शर्मा और ऋतिक रोशन के साथ ये फिल्म फाईनल की गई थी।
लेकिन फराह खान की फिल्म सत्ते पे सत्ता की बजाय, अंग्रेज़ी फिल्म Seven Brides for Seven Brothers की रीमेक है। इस फिल्म पर 1982 की फिल्म सत्ते पे सत्ता आधारित थी।
दोनों फिल्मों में अंतर ये है कि जहां सत्ते पे सत्ता में हीरो का डबल रोल था वहीं अंग्रेज़ी फिल्म में ऐसा नहीं था। और यही कारण है कि सत्ते पे सत्ता रीमेक को ऋतिक ने रिजेक्ट किया था क्योंकि फराह फिल्म में डबल रोल की कोई गुंजाइश नहीं निकाल पाई थीं।


Click it and Unblock the Notifications












