साल 2021 में होगा अजय देवगन-रोहित शेट्टी का 'गोलमाल 5' धमाका, फैंस के लिए बड़ी खबर!
रोहित शेट्टी ने अक्षय कुमार स्टारर सूर्यवंशी की शूटिंग पूरी कर ली है। इसके साथ रोहित शेट्टी की टीम ने अजय देवगन के साथ अपनी आगामी फिल्म की तैयारी भी शुरू कर दी है।
रोहित शेट्टी अपनी सुपरहिट फिल्म गोलमाल के अगले भाग के लिए पूरी तरह से तैयार बैठे हैं। हाल ही में ये रिपोर्ट आयी थी कि गोलमाल 5 के लिए कहानी पर काम शुरू हो गया। गोलमाल अगेन इससे पहले भूतिया कांसेप्ट पर रखी गई थी।

इस बार फिर से एक दिलचस्प स्टोरी की प्लानिंग की गई है। वहीं अब इसकी तारीख को लेकर नई जानकारी सामने आ रही है। जी हां, एक रिपोर्ट में ये बताया जा रहा है कि गोलमाल साल 2021 में रिलीज होगी। चलिए जानते हैं इस संबंध में पूरी डिटेल..


Click it and Unblock the Notifications











