Singham Again: कार्तिक आर्यन से भिड़ने को तैयार अजय देवगन और रोहित शेट्टी, दिवाली 2024 में धमाकेदार क्लैश

Singham Again: अजय देवगन फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। लंबे समय से रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम 3 को लेकर चर्चा चल रही थी। बता दें कि अब इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर बड़ा ऐलान हुआ है। सिंघम फ्रैंचाइजी की ये तीसरी बहुप्रतीक्षित फिल्म दिवाली 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
फिल्म का टाइटल होगा 'सिंघम अगेन' और इसकी शूटिंग 2023 जुलाई से शुरु हो जाएगी। कोई शक नहीं कि इस फ्रैंचाइजी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। 2011 में सिंघम के साथ शुरू हुई रोहित शेट्टी की पुलिस यूनिवर्स में अब सिंबा और सूर्यवंशी भी शामिल हो चुके हैं। जाहिर है फैंस का क्रेज इस फिल्म के लिए काफी ज्यादा है।
लेकिन खास बात है कि दिवाली 2024 पर ही एक और बड़ी फिल्म रिलीज होने वाली है। जी हां, बीते हफ्ते ही भूषण कुमार ने कार्तिक आर्यन के साथ मिलकर फिल्म "भूल भुलैया 3" के लिए दिवाली लॉक किया था। यानि की दिवाली 2024 पर दो बड़ी फिल्मों की भीषण टक्कर होने वाली है।

भूल भुलैया 3
एक छोटे से टीजर के साथ फिल्म भूल भुलैया 3 की रिलीज डेट रिवील की गई है। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनने वाली यह हॉरर- कॉमेडी दिवाली 2024 को रिलीज होगी। लेकिन अब जबकि सिंघम अगेन ने भी इसी डेट को लॉक किया है, उम्मीद है कि ये आगे बढ़ा दी जाएगी।

अजय देवगन और रोहित शेट्टी
रोहित शेट्टी और अजय देवगन ने गोलमाल और सिंघम जैसी सुपरहिट फ्रैंचाइजी दी है। 2014 में आई सिंघम रिटर्न्स के बाद से ही इसके अगली कड़ी की चर्चा है। बता दें,सिंघम अगेन में अक्षय कुमार भी दिखने वाले हैं। इस फिल्म में अक्षय अपना सूर्यवंशी किरदार निभाते नजर आएंगे।

दीपिका पादुकोण की एंट्री
रोहित शेट्टी ने जबसे 'सिंघम अगेन' की घोषणा की है, फैंस का उत्साह चरम पर है। फिल्म में पहली बार अजय देवगन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी फाइनल हो चुकी है।इस फिल्म के साथ दीपिका पादुकोण रोहित शेट्टी के लोकप्रिय कॉप यूनिवर्स की पहली महिला पुलिस अधिकारी के रोल में नजर आएंगी।

कॉप यूनिवर्स
बता दें, जैसे सिंबा में अजय देवगन ने सिंघम बनकर कैमियो किया, सूर्यवंशी में अजय और रणवीर सिंह ने सिंघम और सिंबा बनाकर कैमियो किया था.. ठीक वैसे ही अजय की सिंघम अगेन में अक्षय कुमार सूर्यवंशी बनकर कैमियो करेंगे ।

सिंघम फ्रैंचाइजी
सिंघम 3 को लेकर रोहित शेट्टी ने कहा, यह फिल्म लार्जर देन लाइफ होगी और इसमें कम से कम एक और साल लगेगा। हमारी पूरी टीम इस पर कड़ी मेहनत कर रही है। इसके बाद ही हम दूसरी फिल्म के बारे में सोचेंगे.."

रोहित शेट्टी- अजय देवगन
रोहित शेट्टी ने अजय देवगन के साथ फिर से जुड़ने पर उत्साह व्यक्त की और कहा कि, "सिंघम तकनीकी रूप से सिम्बा और सूर्यवंशी का हिस्सा है। मुझे अजय के साथ काम करते हुए एक लंबा समय हो गया है। आखिरी सिंघम 2014 में आई थी और अभी तक सैटेलाइट पर सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है। समय बदल गया है और कैनवास बड़ा हो गया है और मैं अजय के साथ कुछ बड़ा बनाना चाहता हूं।"


Click it and Unblock the Notifications