..................... मजदूरों को घर पहुंचाने वाले सोनू सूद की अजय देवगन और रवि किशन ने की तारीफ Ajay devgn and Ravi kishan praising Sonu sood for his work to help migrant workers - Hindi Filmibeat

Corona- मजदूरों को घर पहुंचाने वाले सोनू सूद की अजय देवगन और रवि किशन ने की तारीफ

कोरोना वायरस के दौरान प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने में अभिनेता सोनू सूद का जितना हाथ रहा है उतना तो शायद ही किसी ने किया होगा। एक्टर इस दौरान एक मसीहा के रूप में सामने आए हैं। बाकी सितारों की बात करें तो कोई खाने पीने की मदद कर रहा था तो कोई आर्थिक मदद भी कर रहा था। लेकिन सोनू सूद ने जो बीड़ा उठाया और वो खुद ही सड़क पर निकला आए तो उनकी हर कोई तारीफ कर रहा है।

गौरतलब है सोनू ने मजदूरों को उनके घर पहुंचाने का जिम्मा उठाया। सोनू ने इस नेक पहल के जरिए कई लोगों को उनके घर तक पहुंचा दिया है। लेकिन अब उनकी सोशल मीडिया पर काफी जमकर तारीफ हो रही है और आम आदमियों से लेकर सितारे भी उनकी काम की सराहना कर रहे हैं।

Recommended Video

Sonu Sood की तारीफ में ये बोले सिंघम Ajay Devgn; लोगों ने कर दिया ट्रोल | FilmiBeat

sonu sood, ravi kishan, सोनू सूद, रवि किशन, अजय देवगन

इस वक्त सुपरस्टार अजय देवगन और सांसद और भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन ने उनकी तारीफ की है। मुश्किल की घड़ी में की गई छोटी मदद भी हमेशा याद रह जाती है। वो ट्वीट कर कहते हैं- यही सब याद रहता है दुनिया में।

उनका ये ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि जिन प्रवासी मजदूरों को रवि किशन ने घर पहुंचाया है उनमें से सबसे ज्यादा लोग यूपी या बिहार से ही है। इसके पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने भी उनकी ट्वीट करते हुए तारीफ की थी।

अजय देवगन ने ट्वीट करते हुए लिखा है... प्रवासी मजदूरों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाने का काम अनुकरणीय है। आपको खूब ताकत मिले, सोनू। उनका ट्वीट वायरल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X