ब्लॅाकबस्टर 'क्रैक' की रीमेक में अजय देवगन- रणवीर सिंह की धमाकेदार एंट्री, मेकर्स का बड़ा खुलासा
रोहित शेट्टी के निर्देशन में रिलीज हुई सिंबा में अजय देवगन और रणवीर सिंह एक साथ एक्शन करते हुए नजर आए। सिंबा में अजय देवगन की एंट्री फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी रही है। लेकिन अब एक तगड़ी फिल्म के लिए इन दोनों के नाम पर चर्चा हो रही है। वो है क्रैक फिल्म की रीमेक। हाल ही में सिनेमाघर में साउथ की फिल्म क्रैक रिलीज हुई।
ये फिल्म अपना अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रही है। फिल्म को दर्शकों के बीच सुपरहिट होते हुए देखकर मेकर्स ने अब क्रैक के हिंदी रीमेक के लिए काम शुरू करने का फैसला किया है। पिंकविला की रिपोर्ट अनुसार क्रैक के निर्देशक गोपीचंद मालिनी ने बताया है कि वह क्रैक के हिंदी रीमेक में अजय देवगन या रणवीर सिंह को कास्ट करना पसंद करेंगे।

जो एनर्जी इस किरदार को निभाने के लिए चाहिए वो इन दोनों के भीतर भरपूर है। आपको बता दें कि क्रैक में रवि तेजा और श्रुति हासन हैं। फिल्म दर्सकों के बीच ब्लॅाकबस्टर बन गई है। गौरतलब है कि आने वाले दिनों में अजय देवगन के करियर के लिए कई फिल्में कतार में हैं जो कि उन्हें हिंदी सिनेमा का करोड़ी सुपरस्टार बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications