बेहद खास है अजय देवगन की फिल्म रेड, जानिए DETAILS
Recommended Video

अजय देवगन की अगली फिल्म रेड का आज ट्रेलर रिलीज किया गया है।रेड में अजय देवगन एक बार फिर अपने चिर परिचित अंदाज में नजर आएंगे जिसमें दर्शक उन्हें देखना पसंद करते हैं। फिल्म में वो एक इंकम टैक्स अॉफिसर की भूमिका में नजर आ रहे हैं।
आज ट्रेलर लॉन्चिंग के मौके पर अजय देवगन और रेड फिल्म की पूरी टीम मीडिया से रूबरू हुई और फिल्म के बारे में खुलकर बातें की। इस मौके पर अजय देवगन ने कहा कि "रेड एक यथार्थवादी फिल्म है जिसमें खास पंच है।" अजय देवगन ने साथ ही ये भी कहा कि "हर किसी को टैक्स देने के मामले में ईमानदारी बरतनी चाहिए। "

अजय देवगन के अलावा फिल्म की लीड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने भी कहा कि "मेरा फिल्म में काफी अलग और खूबसूरत रोल है।" फिल्म में विलेन का किरदार निभा रहे सौरभ शुक्ला ने भी कहा कि "रेड में काम करने का शानदार अनुभव रहा।फिल्म का स्क्रिप्ट काफी मजबूत है और मैं मजबूत विलेन का किरदार निभाकर काफी खुश हूं।"
फिल्म के डायरेक्टर राज कुमार गुप्ता ने भी फिल्म के बारे में खुलकर बात की और कहा कि "इस फिल्म के बाद मुझे एहसास हुआ कि मैं और भी अच्छा डायरेक्टर बन पाया हूं। अजय देवगन, इलियाना डिक्रूज और सौरभ शुक्ला के साथ काम करने का दबाब भी था क्योंकि ऐसे स्टार्स के साथ काम करने के बाद डायरेक्टर की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि वो इन टैलेंट का अच्छे से इस्तेमाल करें।"
फिल्म की कहानी के बारे में बात करते हुए राहुल गुप्ता ने कहा कि "ये काफी प्रेरक कहानी है लेकिन अधिक सुर्खियों में नहीं रही और ना तो अधिक इसके बारे में छापा गया। ये सबसे अधिक समय तक चलने वाली छापेमारी थी। इसलिए हमने इसे सिल्वर स्क्रीन पर लाने की सोची। "


Click it and Unblock the Notifications