काजोल की मां तनुजा की तबियत खराब..अस्पताल में भर्ती

काजोल की मां तनुजा की तबियत भी खराब है और वो भी उसी अस्पताल में भर्ती हैं जहां अजय देवगन की मां हैं।

By Shivani Verma

पिछले ही दिनों खबर आई थी कि अजय देवगन की मां की तबियत खराब है और वो अस्पताल में भर्ती हैं। अपनी मां की देखभाल के लिए अजय अपनी आने वाली फिल्म बादशाहो की शूटिंग बीच में छोड़कर अा गए थे। वहीं अब काजोल की मां तनुजा की तबियत भी खराब है और वो भी उसी अस्पताल में भर्ती हैं जहां अजय देवगन की मां हैं।

ajay-devgn-and-kajol-s-mother-admitted-in-the-same-hospital

दरअसल तनुजा मुखर्जी को डायबिटीज की शिकायत है और हाल ही में उन्हें शुगर लेवल में आए उतार-चढ़ाव के चलते हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। खबरों की मानें तो इन दोनों की देखरेख काजोल कर रही हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले अजय की मां वीणा देवगन को भी सीने में दर्द की शिकायत होने के चलते हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था।

अक्षय कुमार का दो टूक बयान...और सब दो कौड़ी के भाव धुल गए!

बहरहाल, अापको बताते चलें कि अजय देवगन की फिल्म बादशाहो 1 सितंबर 2017 को रिलीज होने वाली है। फिल्म की शूटिंग बीकानेर, राजस्थान में चल रही है। वहीं बात करें काजोल की तो वो फिर से तमिल फिल्म में वापसी कर रही हैं। उनकी अगली फिल्म VIP 2 है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X