Video: काजोल से अजय देवगन ने मानी हार, कपल के इस अंदाज को देख हंस पड़ेंगे आप
अजय देवगन और काजोल बॉलीवुड के पावर कपल में एक माने जाते हैं। दोनों एक दूसरे से ठीक अलग हैं लेकिन फिर भी काफी हद तक एक जैसे हैं। दोनों मौका मिलते ही एक दूसरे की टांग खिचाई करने का भी मौका नहीं छोड़ते हैं। अब अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा ही किया है।
अजय देवगन ने अपना और काजोल का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अजय देवगन ने ये माना है कि वो अपनी पत्नी से हार गए हैं। अजय देवगन ने वीडियो शेयर किया है वो दरअसल उनकी और काजोल की अलग-अलग फिल्म के सीन हैं। लेकिन डायलोग दोनों ही स्टार्स के एक ही हैं।

पहला वीडियो काजोल की फिल्म 'त्रिभंगा' का है जिसमें वो अस्पताल में सिगरेट निकालती हैं और नर्स उन्हें स्मोक करने से मना करती है। काजोल नर्स से कहती हैं- मैम यहां स्मोकिंग करना मना है। नर्स की बात सुनकर काजोल सिगरेट दिखाते हुए कहती हैं, जली है क्या? नर्स कहती जवाब में कहती है नहीं, फिर काजोल नाराजगी जताते हुए कहती हैं तब!
वहीं, दूसरा क्लिप अजय देवगन की 'रनवे' फिल्म का है। इस क्लिप में अजय देवगन के मुंह में सिगरेट रहता है। जब उनसे स्मोक नहीं करने के लिए कहा जाता है तो वो पूछते हैं कि क्या उन्होंने सिगरेट को जलाया है। सामने वाला शख्स उन्हें 'नहीं' में जवाब देता है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए अजय देवगन ने कैप्शन में लिखा है- 'अरे, काजोल ने मुझे हरा दिया।' अजय देवगन के इस पोस्ट को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, काजोल ने कॉमेंट करते हुए लिखा है- चिंता मत करो, मैं लेने की कोई योजना नहीं बना रही हूं।'


Click it and Unblock the Notifications