..................... Ajay Devgn and Kajol daughter Nysa Devgn latest bold look for manish malhotra fashion show।अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन का लेटेस्ट बोल्ड लुक मनीष मल्होत्रा फैशन शो के लिए - Hindi Filmibeat

पहली बार दिखा अजय देवगन की बेटी न्यासा का सबसे बोल्ड लुक, फैंस ने बोला मां से भी ग्लैमरस

बॅालीवुड एक्टर अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन फिर से चर्चा में हैं। इसकी वजह है उनका लेटेस्ट फोटोशूट जो कि इंटरनेट पर छाया हुआ है। न्यासा देवगन अपने लुक और ग्लैमरस अंदाज को लेकर हमेशा इंटरनेट पर छाई रहती हैं। इस बार भी न्यासा देवगन की लेटेस्ट फोटो इंटरनेट पर धूम मचा रही है।

न्यासा ने हाल ही में फैशन वीक के लिए अपना ग्लैमरस अंदाज दिखाया। जिससे आपकी भी नजर नहीं हटेगी। न्यासा ने पहली बार लोकप्रिय फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप वॉक किया। इस तस्वीर में न्यासा की खूबसूरती और बोल्डनेस दोनों एक साथ दिखाई दे रहा है। न्यासा ने मल्टी रंग का क्रॅाप टॅाप पहन रखा है।

Nysa Devgn

इसके साथ उन्होंने हाई स्लिट ब्लैक स्कर्ट पहनी हुई है। कई फैंस ने न्यासा के इस लुक की तुलना उनकी मां काजोल से की है। एक फैन ने लिखा है कि न्यासा अपनी मां की तरह ही बेहद खूबसूरत और बोल्ड दिखाई दे रही हैं। बता दें कि न्यासा की उम्र अभी केवल 18 साल की है लेकिन सोशल मीडिया पर आए दिन अपने लुक को लेकर छाई रहती हैं। वैसे न्यासा देवगन अपनी मां काजोल और पिता अजय देवगन की तरह एक्टिंग की दुनिया में कदम रखेंगी या नहीं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

फिलहाल उनके इस ग्लैमरस अंदाज को देख बोला जा सकता है कि वह दिन दूर नहीं है जब वह भी बड़े पर्दे पर बतौर एक्ट्रेस अपना डेब्यू करेंगी। फिलहाल आपको दिखाते हैं न्यासा देवगन की लेटेस्ट फोटो। मनीष मल्होत्रा ने न्यासा की कई सारी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। जहां एक जानकार मॅाडल की तरह न्यासा पोज देते हुए भी नजर आ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X