अजय देवगन-काजोल की फिल्म का सुपरहिट गाना..अब गोलमाल रिटर्न्स में भी
अजय देवगन और काजोल की 90s के दशक का सुपरहिट गाना होगा गोलमाल रिर्टन्स का हिस्सा।
आज के समय में कई ऐसे गाने हैं जो अब रीमेक की तरह फिल्मों में इस्तेमाल किए जा रहे हैं। लेकिन ये खबर काफी एक्साइटिंग है खासकर अगर आप अजय देवगन और काजोल के फैन हैं। दरअसल रोहित शेट्टी ने फैसला किया है कि वो 90 के दशक की अजय देवगन-काजोल की सुपरहिट फिल्म इश्क का गाना नींद चुराई मेरी को गोलमाल फ्रेंचाइजी में इस्तेमाल करेंगे।
इश्क फिल्म में अजय देवगन, काजोल, आमिर खान और जूही चावला थे।मजेदार बात ये है कि अजय देवगन इसके रियल गाने में भी थे और इसमें भी होंगे। उन्हें एक ही गाने पर दो अलग अलग अंदाज मेंनजर आएंगे। अगर गाने की बात की जाए तो अमाल इस गाने को फिर से लाना चाहते थे और अपने अंकल अन्नु मलिक को ट्रिब्यूट देना चाहते थे।

आपको बता दें कि इश्क फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर अन्नु मलिक ही थे।फिलहाल गोलमाल की टीम फिल्म का क्लाइमैक्स शूट कर रही है और फिल्म की शूटिंग लगभग खत्म होने वाली है। फैन्स फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
गोलमाल फ्रेंचाइजी की गोलमाल रिर्टन्स चौथी फिल्म है। इसकी पहली तीनों फिल्म भी काफी पसंद की गई थी। इस बार फिल्म में परिणीति चोपड़ा और तबू भी पहली बार नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











