आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी में अजय देवगन और इमरान हाशमी की एंट्री? जबरदस्त होंगे किरदार!
कोरोना वायरस और लॉकडाउन के पहले संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी काफी ज्यादा चर्चा में थी और इस फिल्म में आलिया भट्ट काफी धमाकेदार किरदार के साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के सेट को लेकर खबर आई थी कि लॉकडाउन के कारण इसका शानदार सेट ढहा दिया गया है और शूटिंग के समय ये फिर से बनाया जाएगा। लेकिन अब पता चला है कि इसका सेट बना हुआ है और इस फिल्म की शूटिंग अब शुरु करने की फिर से तैयारियां चल रही हैं।
लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है वो और भी दमदार है.. पता चला है कि फिल्म में सुपरस्टार अजय देवगन और इमरान हाशमी की एंट्री हो गई है। अगर बॉलीवुड हंगामा की मानें तो संजय लीला भंसाली ने अपनी बहुप्रतिक्षित फ़िल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में अजय देवगन और इमरान हाशमी को साइन किया है। गौरतलब है कि दोनों हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार हैं और इसके पहले भी साथ काम कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications