अजय देवगन और धर्मेंद्र की ट्विटर पर प्यारी सी बातचीत दिल छू लेगी- दोनों ने वीरू देवगन को किया याद
अजय देवगन ने शुक्रवार को अपने पिता वीरू देवगन की जन्मतिथि पर उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया। वीरू देवगन बॉलीवुड के मशहूर एक्शन डायरेक्टर और निर्माता थे। अजय देवगन अपने पिता वीरू देवगन को अपना हीरो मानते थे और ये बात उन्होंने कई इंटरव्यू में खुलकर बताई थी।
पिता की जन्मतिथि पर अजय देवगन ने उनके साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की और लिखा- "मुझे हर दिन आपकी याद आती है। हैप्पी बर्थडे पापा। आपके जाने के बाद से जिंदगी पहली जैसी नहीं रही।"

अजय देवगन की एक्शन इमेज बनाने में वीरू देवगन के स्टंट्स का काफी कमाल था। अजय देवगन अपने पिता को बॉलीवुड का असली सिंघम मानते हैं। अजय देवगन ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब वीरू देवगन मुंबई आए थे तो खाली हाथ थे। उन्होंने बहुत संघर्ष किया है उस मुकाम तक पहुंचने के लिए जिस मुकाम पर वो बॉलीवुड के एक्शन किंग कहलाने लगे थे।
बहरहाल, अजय देवगन के पोस्ट पर अब अभिनेता धर्मेंद्र ने भी प्रतिक्रिया दी है और अजय देवगन के लिए काफी प्यारा सा मैसेज लिखा है। अजय देवगन और धर्मेंद्र के बीच ट्विटर पर हुई ये बातचीत काफी दिलचस्प और दिल छूने वाली है।
धर्मेंद्र ने लिखा- "अजय, तुम्हें बहुत प्यार बेटे। हमेशा स्वस्थ और मजबूत रहो। तुम्हारे पापा मेरे सबसे प्यारे साथी रहे थे। उन्हें हमेशा बहुत प्यार और सम्मान के साथ याद किया जाएगा। टेक केयर।"
वहीं, धर्मेंद्र की इस प्रतिक्रिया पर अजय देवगन ने लिखा- "आपके प्यार के लिए बहुत शुक्रिया धरम जी। पापा और मैं दोनों ही आपसे बेहद प्यार करते आए हैं। आपको बहुत सम्मान।"
गौरतलब है कि वीरू देवगन, बॉलीवुड का जाना पहचाना नाम थे। उन्होंने मिस्टर नटवरलाल, शहंशाह से लेकर मिस्टर इंडिया जैसी फिल्मों में एक्शन डायरेक्ट किया था। उन्होंने ने अपने करियर में 90 से ज़्यादा फिल्मों में काम किया था। वे कई फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर भी रह चुके थे। 2016 में वीरू देवगन को हिंदी सिनेमा में अपने अभूतपूर्व योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया था।


Click it and Unblock the Notifications

