अजय देवगन ने खत्म की फिल्म 'रनवे 34' की शूटिंग, मजेदार वीडियो के साथ की घोषणा, पूरी टीम के साथ आए नजर
अजय देवगन ने अपनी आगामी फिल्म 'रनवे 34' की शूटिंग खत्म कर ली है। एक्टर ने बोमन ईरानी और फिल्म की क्रू के साथ एक वीडियो किया है, जहां वो सभी एक मजेदार अंदाज में फिल्म रैप- अप की घोषणा कर रहे हैं। अजय देवगन, अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत सिंह स्टारर यह फिल्म 29 अप्रैल 2022, यानि की ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन और प्रोडक्शन भी अजय देवगन ने ही किया है।
अजय देवगन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- "हमने फ्लाइट के खाने को काफी सीरियसली ले लिया। रनवे 34- की शूटिंग खत्म हुई। मूवी पर मिलते हैं।" बता दें, वीडियो में सभी wrap खाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

बता दें, अजय देवगन की इस फिल्म का नाम पहले 'मेडे' था। लेकिन अब इसे बदलकर 'रनवे 34' कर दिया गया है। फिल्म से जुड़े सूत्रों की मानें तो इसका टाइटल इसीलिए बदला गया ताकि लोग इससे आसानी से जुड़ पाएं। 'मेडे' एक टेक्लीनल शब्द है, दर्शक शायद इससे रिलेट नहीं कर पाते।

सच्ची घटना पर आधारित
फिल्म की कहानी 2015 की सच्ची घटना पर आधारित है, जब दोहा- कोच्ची फ्लाइट को खराब visibility की वजह से एक भंयकर दुर्घटना से बचाया गया था, और दक्षिण भारत के दूसरे एयरपोर्ट पर डाइवर्ट कर दिया गया था।

मुंबई और हैदराबाद में शूटिंग
इस फिल्म को मुंबई और हैदराबाद के रामोजी फिल्मसिटी में शूट किया गया। प्लेन और पायलट रूम का प्रोडक्शन डिजाइन 'बाहुबली' फेम नेशनल अवॉर्ड विनर साबु सिरिल ने किया। तकरीबन 80 से 90 कलाकारों को अलग-अलग राज्यों से कास्ट किया गया। वो प्लेन में पैसेंजर के तौर पर नजर आएंगे।

फिल्म के किरदार
रिपोर्ट्स की मानें तो कोर्ट में बोमन ईरानी एक वकील का किरदार निभा रहे हैं। रकुल प्रीत सिंह इसमें अजय देवगन की को-पायलट के रोल में हैं। आकांक्षा सिंह अजय देवगन की पत्नी, जबकि अंगीरा धर एस्पायरिंग मॉडल के किरदार में हैं।

अजय देवगन का निर्देशन
अजय देवगन ने इससे पहले 'यू मी और हम' और 'शिवाय' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है और इन दोनों ही फिल्मों में वह लीड एक्टर थे। अब 'रनवे 34' में भी वो दोनों जिम्मेदारी निभाते दिखेंगे।

7 साल बाद आ रहे हैं साथ
वहीं, अजय देवगन और अमिताभ बच्चन ने 'मेजर साब', 'खाकी', 'सत्याग्रह', 'हिंदुस्तान की कसम' और 'हम किसी से कम नहीं' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। वहीं, अब लगभग 7 सालों के बाद ये साथ आ रहे हैं।

बिग बी के बारे में बोले अजय देवगन
बिग बी के साथ अपने संबंध पर अजय देवगन ने कहा, "मैं उन्हें तब से जानता हूं, जब मैं बच्चा था। उनके साथ एक अलग तरह का रिश्ता है। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है और अभी भी सीख रहा हूं। मेडे के लिए भी हामी भरने में उन्हें बस 2 मिनट लगे। उन्होंने नरेशन सुना और ऑन बोर्ड आ गए।


Click it and Unblock the Notifications