..................... Ajay Devgn and Anil Kapoor sent heartfelt condolence on Puneeth Rajkumar Death! अजय देवगन और अनिल कपूर ने कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार को ऐसे दी श्रद्धांजलि! - Hindi Filmibeat

अजय देवगन और अनिल कपूर ने कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार को ऐसे दी श्रद्धांजलि!

इस साल फिल्म इंडस्ट्री से लगातार कई बुरी खबरें सामने आई हैं लेकिन इस बार कन्नड़ इंडस्ट्री से खबर आ रही है कि मशहूर अभिनेता पुनीत राजकुमार का निधन हो गया है। पुनीत 46 साल के थे। पता चला है कि वो रोज की तरह आज भी सुबह एक्सरसाइज कर रहे थे इसके बाद उनके सीने में दर्द की शिकायत हुई, इसके बाद तुरंत उनका परिवार उनको डॉक्टर के पास ले गया। जहां पर पता चला कि उनको दिल का दौरा पड़ा है।

कुछ समय तक उनकी हालत नाजुक रही और बाद में उन्होने प्राण त्याग दिए। इसके बाद से लगातार सोशल मीडिया पर फैंस रिएक्ट कर रहे हैँ। बता दें कि उनके निधन के बाद कर्नाटक में धारा 144 लगा दी गई है और सभी थिएटर्स बंद कर दिए गए हैं। इसके बाद लगातार बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से कलाकारों के पोस्ट सामने आ रहे हैं।

ajay devgn, anil kapoor, अजय देवगन, अनिल कपूर

पुनीत राजकुमार के अचानक निधन से सभी सदमें में हैं। इस मौके पर सुपरस्टार अजय देवगन, अनुपम खेर और अनिल कपूर जैसे सितारों ने उनको श्रद्धांजलि दी है।

सुपरस्टार अजय देवगन लिखते हैं.. ''तुम्हारी परंपरा जारी रहेगी, भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे पुनीत। आपके परिवार और प्रशंसकों के प्रति हार्दिक संवेदना।'' अनिल कपूर ने लिखा है.. ''स्तब्ध करने वाला और बेहद दुखद... #PuneethRajkumar, परिवार के लिए मेरी हार्दिक संवेदना और प्रार्थना भेज रहा हूं।''

इसके अलावा अनुपम खेर लिखते हैं.. ''भारतीय अभिनेता #PuneethRajkumar के आकस्मिक निधन से गहरा दुखी और स्तब्ध हूँ! हर किसी के पास उसके बारे में कहने के लिए हमेशा कुछ अच्छा होता था।

एक अभिनेता और एक व्यक्ति के रूप में दोनों! उनके परिवार और प्रशंसकों के लिए इस नुकसान से निपटना इतना कठिन होगा। प्रार्थना और ओम शांति !!''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X