अजय देवगन और अक्षय कुमार ने Reject कर दी बड़ी फिल्म, नहीं बनना खतरनाक विलेन, जानें डीटेल
इन दिनों कई बड़ी फिल्में सुर्खियों में हैं। हर सुपरस्टार 2019 की शुरूआत में ही अपनी आने वाली फिल्मों का ऐलान कर रहा है। वहीं ऐसे में एक और बड़ी फिल्म खबरों में है। ये फिल्म है कमल हासन की इंडियन 2.. बीते दिनों इस फिल्म को लेकर खबर आई थी कि इस फिल्म का हिस्सा अक्षय कुमार होने वाले हैं। जिसके बाद उनके फैंस खुशी से उछल पड़े थे। वहीं अब इंडियन 2 को लेकर एक निराश करने वाली खबर आ रही है। इस फिल्म को एक नहीं दो-दो सुपरस्टार ने रिजेक्ट कर दिया है।
[अजय देवगन की जबरदस्त एक्शन थ्रिलर, बंद हो गई फिल्म, फिर भी 2019-20 बुक]
दरअसल, 2.0 के डायरेक्टर शंकर ने अक्षय कुमार को इंडियन 2 का ऑफर भी दिया था। इस फिल्म में उन्हें विलेन का रोल दिया जा रहा था। वहीं अब बताया जा रहा है कि बिजी शेड्यूल के चलते अक्षय ने ये फिल्म छोड़ दी है। वहीं इस एक्शन फिल्म के लिए अक्षय के बाद अजय देवगन को भी अप्रोच किया गया था। बताया जा रहा है कि उन्होंने भी ये फिल्म रिजेक्ट कर दी है। यानी की बॉलीवुड के दो-दो सुपरस्टार ने इंडियन 2 में विलेन बनने से साफ इनकार कर दिया है।

बताया जा रहा है कि इस फिल्म में अजय देवगन को एक भ्रष्ट पुलिस अफसर का किरदार दिया जा रहा था। वहीं अजय नहीं चाहते थे कि सिंघम जैसे शानदार किरदार के बाद वे अपनी इमेज चेंज करेंगे। फिलहाल तो अजय वैसे भी काफी बिजी हैं। 2019 से लेकर 2020 तक लाइन से उनकी कई फिल्में आ रही हैं। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें उनकी आने वाली फिल्मों के बारे में-


Click it and Unblock the Notifications











