अजय देवगन के फैंस के लिए बड़ी खबर, दिसंबर से शुरु होगी दृश्यम 2 की शूटिंग!
सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म दृश्यम भला किसे याद नहीं हैं, इस फिल्म ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था और दर्शकों को काफी पसंद आई थी। फिल्म की कहानी ने लोगों को प्रभावित किया था और कमाल का अभिनय लोगों के दिलों में उतर गया था। हालांकि ये फिल्म मलयालम फिल्म की रीमेक थी। अब जो खबर हम आपको बताने जा रहे हैं वो और भी अच्छी है। दरअसल इस फिल्म की सीक्वल बनने जा रहा है।
काफी समय से खबरें आ रहीं थीं कि अजय देवगन काफी जल्दी दृश्यम 2 की शूटिंग शुरु करेंगे। अब खबर है कि फिल्म की शूटिंग इसी साल दिसंबर से शुरु होने जा रही है। इसको लेकर पूरी यूनिट काफी काम कर रही है।

अजय देवगन का किरदार इस फिल्म में भी काफी स्ट्रॉंग दिखाया जाने वाला है। फिलहाल अभिनेता लगातार किसी ना किसी प्रोजेक्ट को लेकर बिजी हैं। वर्कफ्रंट पर अजय देवगन अपनी फिल्मों 'मेडे', 'मैदान', 'थैंक गॉड' और वेब सीरीज 'रुद्र' की शूटिंग में बिजी हैं, ये प्रोजेक्ट काफी बेहतरीन साबित होंगे।
बात करें दृश्यम 2 की तो फिल्म में एक बार फिर अजय देवगन विजय सलगांवकर के किरदार में होंगे और साथ में तब्बू, श्रिया सरन और इशिता दत्ता नजर आएंगी।
अब इस खबर से इतना तय है कि अजय देवगन काफी जल्दी अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग पूरी करेंगे। अजय देवगन आखिरी बार फिल्म भुज द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आए थे और ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी। फिल्म को मिले जुले रिव्यू मिले थे।


Click it and Unblock the Notifications