..................... Ajay Devgn and Alia Bhatt in SS Rajamouli's RRR; release date and other details announced - Hindi Filmibeat

BOOKED: बाहुबली डायरेक्टर राजमौली की स्टारकास्ट - अजय देवगन और आलिया भट्ट, 2020 में धमाका

एस एस राजामौली की अगली फिल्म RRR की स्टारकास्ट की आधिकारिक घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर दी गई है और फिल्म में अजय देवगन और आलिया भट्ट का स्वागत भी हो चुका है। इस प्रेस मीट में फिल्म के बारे में बात करते हुए राजामौली ने कंफर्म किया कि फिल्म में अजय देवगन और आलिया भट्ट अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

आलिया भट्ट फिल्म में राम चरण तेजा के साथ रोमांस करती दिखाई देंगी। फिल्म एक पीरियड ड्रामा है जिसका बजट है 300 करोड़ रूपये। फिल्म की रिलीज़ डेट अनाउंस हो चुकी है और ये 30 जुलाई 2020 को वर्ल्डवाइड रिलीज़ हो रही है। माना जा रहा है कि इसका असर बाहुबली जितना ही होगा।

फिल्म में आलिया भट्ट के रोल के बारे में बात करते हुए राजामौली ने बताया कि मेरी फिल्म में अगर कोई टैलेंटेड एक्टर है तो मैं उसे केवल इसलिए नहीं लेता कि वो बड़ा नाम है। अगर वो फिल्म में है तो बड़ा काम करके, फिल्म में अपनी छाप छोड़कर ज़रूर जाएगा।

ajay-devgn-alia-bhatt-in-ss-rajamouli-s-rrr-release-date-other-details-announced

गौरतलब है कि फिल्म के लिए आलिया भट्ट ने एक मोटी फीस डिमांड की थी। उनकी सारी शर्तें एस एस राजामौली ने मान ली थी लेकिन इसके बाद भी आलिया अपनी डेट्स फिल्म को नहीं दे पाई थीं। बाद में करण जौहर ने दोनों पार्टी के बीच बात करवाई और आलिया ने फिल्म को हां कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X