अजय देवगन, अक्षय खन्ना और तब्बू स्टारर 'दृश्यम 2' की रिलीज डेट की घोषणा, शूटिंग हुई खत्म
बहुचर्चित चरित्र विजय सलगांवकर के साथ अजय देवगन इस साल 18 नवंबर को हमें एक और रोमांचक यात्रा पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। संस्पेंस, ड्रामा और थ्रिल में इसे और ऊपर ले जाने का वादा करते हुए, यह सीक्वल विजय और उनके परिवार की कहानी के आगे के सफर को दिखाएगा।
अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित, इस फिल्म में अजय देवगन, अक्षय खन्ना, तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर और इशिता दत्ता जैसे कलाकार शामिल हैं। टीम आज हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग पूरी करेगी। कोई शक नहीं कि यह इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है। फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार।

'दृश्यम' में अजय देवगन के किरदार विजय ने सभी को विश्वास दिला दिया कि 2 और 3 अक्टूबर को उनका परिवार छुट्टियों पर पर गया था। अपने परिवार को मर्डर के दोषी होने से बचाने के लिए यह एक परफेक्ट प्लान था। फिल्म का प्लॉट इस तरह बुना गया था कि दर्शकों को याद रहे कि 2 और 3 अक्टूबर को सालगांवकर ने क्या किया था। इसके सीक्वल में अजय इस किरदार को एक बार फिर से दोहराने के लिए तैयार हैं।

7 साल बाद की कहानी
दृश्यम 2 की कहानी पहली फिल्म की घटनाओं के 7 साल बाद शुरू होती है और अपने परिवार को बचाने के विजय के फैसले को टेस्ट करती है जिसके लिए वह किसी भी सीमा तक जाने को तैयार है। फिल्म का उद्देश्य 'क्राइम-थ्रिलर' जॉनर के साथ हर संभव तरीके से न्याय करना है।

उत्साहित हैं अजय देवगन
दृश्यम 2 के साथ वापसी करने के बारे में बात करते हुए, अजय देवगन ने कहा, "दृश्यम को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था और यह एक यादगार फिल्म है। दृश्यम 2 के साथ अब मैं एक और दिलचस्प कहानी पेश करने को लेकर एक्साइटेड हूं। विजय एक मल्टीडायमेंशनल कैरेक्टर है और स्क्रीन पर दिलचस्प नरेटिव सेट करता है। अभिषेक पाठक (निर्देशक) के पास फिल्म के लिए एक फ्रेश विजन है। मुझे पार्ट 2 का बेसब्री से इंतजार है, जिसमें पिछली फिल्म की तरह मिस्ट्री और दिलचस्प कैरेक्टर्स हैं।"

ये एक चुनौती है- निर्देशक
दृश्यम 2 के निर्देशक और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता, अभिषेक पाठक ने कहा, "एक सफल फ्रेंचाइजी फिल्म का ऑफिशियल रीमेक बनाना सम्मान के साथ-साथ एक चुनौती है। टैलेंट के पावरहाउस, अजय देवगन के साथ काम करने का मौका मिलना, किसी भी क्रिएटिव इंसान के लिए मोरल-बूस्टर है। उनकी यूनिक एंफ्लुएंस पर्सनली मेरे लिए निस्संदेह सबसे कमाल का अनुभव है। जस्टिफाइड लेकिन एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी तरीके से अलग-अलग विजुअल्स के जरिए अपने दृष्टिकोण और विजन से किसी कहानी को फिर से कहना रोमांचक है। फिल्म की सेटिंग और मूड, क्रक्स को ऊपर उठाने के साथ ही इसे शुरू से ही दिलचस्प बनाता है।''

दृश्यम की कहानी और विजन में विश्वास था
पैनोरमा स्टूडियोज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, कुमार मंगत पाठक ने कहा, "हमें दृश्यम की कहानी और विजन में विश्वास था। हमने रिकॉर्ड समय में बड़ी लगन और जोश के साथ पहली फिल्म बनाई थी। अभिषेक के निर्देशन में अजय देवगन के साथ दृश्यम 2 का रीमेक बनाने में मुझे गर्व और उपलब्धि महसूस होता है। "

सीक्वल को शुरू करने पर बहुत खुश हैं निर्माता
श्री भूषण कुमार, टी-सीरीज़, "दृश्यम में अजय देवगन की ज़बरदस्त अदाकारी और हुनर ने वाक़ई दर्शकों का दिल जीत लिया था। उसी जोश को बरकरार रखते हुए, हम इसके सीक्वल की शूटिंग को शुरू करने पर बहुत खुश हैं, जो इस फ्रैंचाइज़ी को एक पायदान ऊपर पहुँचा देगा क्योंकि दर्शकों को दोगुना सस्पेंस, दोगुना रहस्य, दोगुना ड्रामा देखने को मिलेगा।"

मलयालम फिल्म रीमेक
वायकॉम 18 प्रस्तुत करता है गुलशन कुमार, टी-सीरीज़ और पैनोरमा स्टूडियो पेश करता है, दृश्यम 2। जिसके निर्माता भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक, कृष्ण कुमार हैं जबकि संजीव जोशी, आदित्य चोकसी और शिव चनाना इसके सह-निर्माता हैं।


Click it and Unblock the Notifications











