..................... Ajay Devgn, Akshay Kumar, Ranveer Singh starts shooting for Rohit Shetty's Singham Again - Hindi Filmibeat

अजय देवगन के साथ अक्षय कुमार और रणवीर सिंह, शुरु हुई रोहित शेट्टी की धमाकेदार 'सिंघम अगेन', सेट से फोटो वायरल

ajay-devgn-akshay-kumar-ranveer-singh-starts-shooting-for-rohit-shetty-singham-again-see-pic

Singham Again: रोहित शेट्टी ने धमाकेदार ऐलान करते हुए बताया है कि फिल्म 'सिंघम अगेन' फ्लोर पर आ चुकी है। फैंस लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब निर्देशक ने सेट से एक तस्वीर शेयर की है, जहां वो मुहूर्त के मौके पर अजय देवगन और रणवीर सिंह के साथ पूजा अर्चना करते दिख रहे हैं।

सिंघम अगेन को लेकर फैंस के बीच शुरुआत से ही काफी उत्साह है। ये रोहित शेट्टी के कॉप फ्रैंचाइजी की सुपरहिट कड़ी है। 'सिंघम' और 'सिंघम रिटर्न्स' की सफलता के बाद, इस फिल्म को अभी से फैंस द्वारा ब्लॉकबस्टर का स्टेसस दे दिया गया है। ये फिल्म 2024 के स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगी।

धमाकेदार स्टारकास्ट है फाइनल

स्टाराकास्ट की बात करें तो, इस फिल्म में जहां अजय देवगन मुख्य भूमिका में होंगे। वहीं, रोहित शेट्टी अहम रोल्स में अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण और जैकी श्रॉफ को भी शामिल कर रहे हैं। इस फिल्म के साथ दीपिका पादुकोण रोहित शेट्टी के लोकप्रिय कॉप यूनिवर्स की पहली महिला पुलिस अधिकारी के रोल में नजर आएंगी। हालांकि फिल्म में उनका कैमियो होगा।

सिंघम के साथ सूर्यवंशी और सिंबा

बता दें, जैसे सिंबा में अजय देवगन ने सिंघम बनकर कैमियो किया, सूर्यवंशी में अजय और रणवीर सिंह ने सिंघम और सिंबा बनाकर कैमियो किया था.. ठीक वैसे ही अजय की सिंघम अगेन में अक्षय कुमार और रणवीर एक्सटेंडेड कैमियो करेंगे। जबकि जैकी श्रॉफ विलेन के रोल में नजर आएंगे। और करीना होगी सिंघम की पत्नी।

अजय देवगन, अक्षय कुमार ने किया सोशल मीडिया पोस्ट

फिल्म के सेट से तस्वीर शेयर करते हुए अजय देवगन ने लिखा- "12 साल पहले हमने भारतीय सिनेमा को सबसे बड़ा कॉप यूनिवर्स दिया। आपके प्यार और सहयोग से सिंघम फैमिली और बड़ी होती गई। आज हम अपनी फ्रेंचाइजी को सिंघम अगेन के जरिए और आगे ले जा रहे हैं।"

वहीं, सूर्यवंशी अक्षय कुमार ने लिखा- "मैं इस वक्त देश में नहीं हूं। इस फ्रेम में न होना मिस भी कर रहा हूं। हालांकि मेरे जोश में कमी नहीं है। मैं आप सभी को सेट पर जॉइन करने के लिए काफी एक्साइटेड हूं। आप सभी को अपनी शुभकामनाएं भेज रहा हूं। जय महाकाल।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X