अजय देवगन से लेकर अक्षय कुमार ने संगीतकार श्रवण राठौड़ को दी श्रद्धांजलि- गम में डूबा बॉलीवुड

म्यूजिक कंपोजर श्रवण राठौड़ के निधन से इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर है। बॉलीवुड के तमाम गायक, संगीतकार, निर्देशक, अभिनेता उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अजय देवगन, अक्षय कुमार से लेकर जावेद अख्तर, एआर रहमान ने श्रवण राठौड़ के निधन पर शोक व्यक्त किया है और भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है।

Recommended Video

Shravan Rathod के निधन से Ajay Devgn, Akshay Kumar संग पूरा रो पड़ा Bollywood | FilmiBeat

मशहूर संगीतकार नदीम-श्रवण की जोड़ी में से श्रवण राथौड़ ने 22 अप्रैल को आखिरी सांसे लीं। वो कुछ दिनों पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। श्रवण को पहले से स्वास्थ्य समस्या थी जो कोरोना वायरस संक्रमण के बाद गंभीर हो गयी था, जिसके उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह आखिरी कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर थे।

Shravan Rathod

नदीम-श्रवण की जोड़ी, बतौर संगीतकार 90 के दशक की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक थी। फिल्म आशिकी के गानों को मिली बेशुमार सफलता के बाद नदीम- श्रवण की जोड़ी ने 'साजन', 'दिल है कि मानता नहीं', 'सड़क', 'सैनिक', 'दिलवाले', 'राजा हिंदुस्तानी', 'फूल और कांटे' और 'परदेस' जैसी फिल्मों का संगीत दिया और ये सभी एल्बम काफी हिट हुए। श्रवण राठौड़ के अचानक चले जाने से सभी भावुक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X