बिहार में दोहराई 'हम दिल दे चुके सनम' वाली कहानी, अजय देवगन की तरह पति ने प्रेमी से करा दी पत्नी की शादी!

Hum Dil De Chuke Sanam in real life: साल 1999 में संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' अपनी कहानी को लेकर काफी पसंद की गई थी। जहां अजय देवगन अपनी पत्नी यानि की ऐश्वर्या राय को उसके प्रेमी समीर (सलमान खान) से मिलवाने का फैसला लेते हैं। बहरहाल, ये घटना अब रियल लाइफ में भी घटती दिखी है।
बिहार के नवादा जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ फिर से मिलाने में मदद की और उससे उसकी शादी करा दी। फिल्म की कहानी में हालांकि पत्नी अंत में पति के साथ ही चली आती है, लेकिन यहां वैसे नहीं हुआ।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जोड़े को अपने पति की मौजूदगी में शिव मंदिर में शादी के बंधन में बंधते हुए दिखाया गया है। वीडियो में एक महिला के प्रेमी को महिला के माथे पर सिन्दूर लगाते हुए देखा जा सकता है।
गुस्से में थे परिवार वाले, पति ने करवा दी प्रेमी से पत्नी की शादी
दरअसल, दोनों के प्रेम का खुलासा तब हुआ जब महिला देर रात अपने प्रेमी से मिलने उसके घर गई, जबकि उसका पति काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ था। दुर्भाग्य से, जोड़े को उनके परिवारवालों ने पकड़ लिया। जिसके बाद उन्होंने उस व्यक्ति की पिटाई की और दोनों को बंधक बना लिया। गांव वालों ने भी दोनों पर गुस्सा दिखाया। लेकिन, जब महिला का पति वापस आया और उसे घटना के बारे में पता चला, तो वह जोड़े को मंदिर में ले गया और अपनी पत्नी की उसके प्रेमी से शादी करा दी।


Click it and Unblock the Notifications












