अजय देवगन का करारा जवाब'..'कोई थप्पड़ मारे और हम बात करें'

By Shweta

उड़ी अटैक के बाद पाकिस्तानी कलाकारों को बॉलीवुड में काम करने पर बैन किया गया और इस पर बॉलीवुड दो भाग में बंट गया है। अभी हाल में अक्षय कुमार ने एक वीडियो के जरिए अपनी राय जाहिर की और कहा अब तो शर्म कर लो हमारे 17 जवान शहीद हुए और आप फिल्म को लेकर बैठे हैं।

[Good News..एक 'फैसला' और डायरेक्टर..एक्टर..फैन्स सब की 'मुश्किल' खत्म!]

इसी मुद्दे पर अजय देवगन ने खुल कर बात की और कहा कि कोई हमे थप्पड़ मारे तो हम भी उस तुरंत वैसा ही रिएक्शन देंगे ना कि थप्पड़ खाकर बात करने बैठ जाएंगे।अजय देवगन ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि ताली कभी एक हाथ से नहीं बजती।

Ajay Devgn

दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है। हम उनपर बात करने पर जोर देते हैं और वो हमारे ही लोगों को आकर मारते हैं और इसके बाद कोई भी देश बातचीत जारी रख सकती है।

पाकिस्तानी कलाकारों के साथ फिलहाल काम करने के सवाल पर उन्होंने सीधे कहा कि फिलहाल तो किसी भी पाकिस्तानी कलाकार के साथ काम करना नहीं चाहेंगे। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले भी शिवाय टीम की पब्लिसिस्ट ने ये बयान दिया थी कि शिवाय फिल्म में कोई भी पाकिस्तान कलाकार नहीं है।

अजय देवगन और अक्षय कुमार के अलावा भी पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करने और उन्हें बैन करने पर बॉलीवुड एक्टर्स ने बयान दिया उनपर भी डालिए एक नजर।

ओम पुरी

पाकिस्तानी कलाकारों को बैन करने और उरी हमले पर बात करते हुए उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया, जो शायद उन्हें नहीं कहना चाहिए था। ओमपुरी ने पाक आर्टिस्ट को बैन करने की बात पर कहा है- सरकार से जाकर कहिए कि उनकी वीजा कैंसिल कर दे..इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि- क्या आप भारत- पाकिस्तान को इजरायल और फिलीस्तीन में बदल देना चाहते हैं! भारत में 22 करोड़ मुस्लिम रहते हैं, जिनके कई जान पहचान वाले पाकिस्तान में रहते हैं और ऐसा ही उस तरफ है। यह देश का बंटवारा नहीं, परिवार का बंटवारा है।

सलमान खान

जो आतंकवादी थे, उन पर एक्शन लिया गया.. ये कलाकार है.. ये दो अलग अलग लोग होते हैं.. ये कलाकार है, वो आतंकवादी.. आपको क्या लगता है कलाकार आतंकवादी हैं? वीसा लेके आते हैं ये.. इन्हें वीसा सरकार देती है.. यहां काम करने की इजाजत सरकार देती है।

नाना पाटेकर

नकली हीरोगिरी से क्या होता है नाना पाटेकर ने साफ कहा कि मुझे बॉलीवुड से कोई मतलब नहीं है। देश से बढ़कर कोई स्टार नहीं होता। कोई कलाकार नही होता। हम लोग तो नकली हीरो हैं, हमारे जवान असली हीरो हैं। नकली हीरोगिरी दिखाकर क्या मिलेगा, हमारे असली हीरो वापस आएंगे क्या?

रणदीप हुडा

हर तरह से बॉयकॉट रणदीप हुडा ने हाल ही में सरबजीत की भूमिका निभाई थी और उन्होंने कहा कि जब हम पाकिस्तान को हर तरह से काटने की कोशिश कर रहे हैं तो ये सांस्कृतिक लेन देन का कोई मतलब नहीं है। बॉयकॉट मतलब बॉयकॉट होता है।

कंगना रनौत

उन्होने भी कहा कि जो लोग अपना दिमाग लगा रहे हैं और कह रहे हैं कि कला इन सब से ऊपर होती है उन्हें समझना पड़ेगा कि हमने अपने लोग खोए हैं। ऐसे में दिल काम करता है दिमाग नहीं।

जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम ने साफ कहा कि कला अपनी जगह लेकिन फिलहाल देश के सैनिक हमारे लिए लड़ रहे हैं और उनकी इज़्जत सबसे ऊपर होती है। ऐसे में अगर देश का फैसला यही है कि पाकिस्तानी कलाकार यहां ना हों, तो हमें उस फैसले का सम्मान करना चाहिए। और मुझे गर्व है कि बॉलीवुड फिलहाल देश के साथ है।

राज ठाकरे

'एक बात हमें समझ में आनी चाहिए कि हमारे जो जवान है, जो सीमा की सुरक्षा कर रहे हैं, पाकिस्तान या उनके गोलियों के साथ कोई पर्सनल दुश्मनी तो है नहीं ना.. वहां पे वो मर रहे हैं, उनको गोलियां लग रही है और उनको जो गोलियां लग रही है वो फिल्मी नहीं हैं। वो असली गोलियां हैं। सलमान खान को जब गोलियां लगती है, बाद में खड़ा हो जाता है वो..'

सिंगर अभिजीत ने भी सलमान खान को ट्विटर पर जमकर कोसा है। अभिजीत ने ट्विट किया कि सलमान खान जैसे सितारों को सिर्फ भारत के पैसे, प्यार और शोहरत से मतलब है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X