अजय देवगन की जबरदस्त एक्शन थ्रिलर, बंद हो गई फिल्म, फिर भी 2019-20 बुक
इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं। इंडस्ट्री के सभी सुपरस्टार्स अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर बिजी हैं। वहीं इसी बीच अजय देवगन की एक एक्शन फिल्म को लेकर निराश करने वाली खबर आ रही है। जहां एक तरफ अजय तानाजी और टोटल धमाल जैसी फिल्में कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी एक फिल्म डिब्बाबंद हो गई है। इस फिल्म में अजय देवगन जबरदस्त एक्शन अवतार में दिखाई देने वाले थे।
[अजय देवगन के बिना नहीं बनती ये फिल्म, आने वाली सारी फिल्मों में वे ही होंगे : इंदर कुमार]
दरअसल, 2018 के बीच में ये खबर आई थी कि अजय देवगन अभिनेता सूरज पंचोली के साथ जबरदस्त जबरदस्त एक्शन थ्रिलर फिल्म करने जा रहे हैं। इस फिल्म को रेमो डीसूजा डायरेक्ट करने वाले थे.. वहीं बताया ये भी जा रहा था कि इस फिल्म के लिए अजय देवगन हॉलीवुड के एक्शन डायरेक्टर से ट्रेनिंग भी ले रहे हैं। वहीं 2019 आते-आते ये खबर ठंडे बस्ते में चली गई। जहां रेस 3 के फ्लॉप होने के बाद रेमो अब वरुण धवन के साथ डांस फिल्म में बिजी हो गए। वहीं अजय तानाजी और टोटल धमाल करने लगे।

इस थ्रिलर फिल्म के लिए किसी के पास डेट्स नहीं बची। वहीं सूरत पंचोली अभी तक इस फिल्म के इंतजार में हैं। बहरहाल, आपको आगे बता देते हैं अजय देवगन की आने वाली फिल्मों के बारे में जिससे आपको अंदाजा हो जाएगा कि वाकई वे 2019 से लेकर 2020 तक काफी बिजी हैं।


Click it and Unblock the Notifications