''शिवाय' का बजट इतना ज्यादा था.. इसीलिए मैंने फीस नहीं ली..'

अजय देवगन ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शिवाय के बजट पर खुलकर बातें की। बता दें, शिवाय एक बिग बजट फिल्म है।

By Neeti

जी हां, यह बात खुद अजय देवगन ने कही है। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि बढ़ते बढ़ते शिवाय का बजट काफी ज्यादा बढ़ गया। और इसीलिए इस फिल्म के लिए उन्होंने कुछ भी फीस नहीं ली है।

अजय देवगन के प्रोडक्शन और निर्देशन में बन रही फिल्म शिवाय 28 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। और बता दें, फिल्म 100 करोड़ के भारी भरकम बजट पर तैयार हुई है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म को हिट साबित होने के लिए कम से कम 130 करोड़ का कलेक्शन करना होगा।

OPENING: शिवाय vs ऐ दिल है मुश्किल.. किसका होगा दिवाली धमाका!

shivaay

अजय देवगन ने कहा कि मैंने सबकुछ फिल्म पर लगा दिया है, इसीलिए मैंने मार्केट में डिस्ट्रिब्यूटर्स पर कोई दवाब नहीं डाला है। मुझे लगता है यही सही है..

बतौर प्रोड्यूसर अजय देवगन ने कहा कि यह काम काफी थकाने वाला है, लेकिन मैं इसे एन्जॉय कर रहा हूं। मैं लकी हूं कि मुझे एक अच्छी टीम मिली है, जो सारे प्रेशन झेलती है।

अजय देवगन ने कहा कि मुझे यह नहीं पता कि शिवाय ब्लॉकबस्टर होगी या नहीं.. लेकिन हमने एक इमोशन कनेक्ट होने वाली फिल्म बनाई है। मैं चाहता हूं कि लोग देंखे।

'शिवाय' फिल्म 'यू मी और हम' के बाद अजय की दूसरी फिल्म है। यह फिल्म दिवाली पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

हाल ही में अजय देवगन ने फैंस से कहा भी है कि शिवाय एक बेहतरीन फिल्म है और इसलिए वो चाहेंगे कि हर दर्शक इस फिल्म को देखें। उन्हें पूरा विश्वास है कि सबको ये पसंद आएगी। क्योंकि ये एक अच्छी फिल्म है। अच्छे विषय पर.. अच्छी कहानी के साथ।

ट्रेड पंडितों की मानें शिवाय और ऐ दिल है मुश्किल दोनों ही फिल्में ओपनिंग डे पर 12-14 करो़ड़ तक का कलेक्शन करेंगी।

लेकिन वीकेंड के बाद फिल्म की कमाई पूरी तरह से वर्ड ऑफ माउथ पर निर्भर करता है। फिलहाल, कहीं ना कहीं शिवाय का पलड़ा भारी है।

अजय देवगन ने कुछ ही दिनों पहले बयान दिया था कि वे आजकल की फिल्मों में एक्शन देखकर बोर हो चुके हैं। लिहाजा, उन्होंने शिवाय में एक्शन सीन्स एक कदम बढ़कर ही रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X