..................... Ajay Devgn in Rs 400-crore pact with Star India like Salman Khan | Shahrukh Khan | दबंग-सिंघम से पीछे रह गया पठान - Hindi Filmibeat

दबंग-सिंघम से पीछे रह गया पठान

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के बारे में कहा जाता है कि वो दोस्त भी अपने जैसे ही बनाते हैं यह बात उस समय चरितार्थ हो गयी जिस समय यह खबर आयी कि बॉलीवुड के सिंघम और सलमान के अजीज दोस्त अजय देवगन ने सलमान खान के पद चिह्नों पर चलते हुए एक मनोरंजक चैनल स्टार वन के साथ 400 करोड़ का करार किया है।

जिसके मुताबिक साल 2018 तक अजय देवगन जिन भी फिल्मों में काम करेंगे उसको प्रसारित करने का अधिकार केवल उस मनोरंजक चैनल को ही होगा और उस चैनल के अलावा और कोई भी अजय देवगन की फिल्मों को प्रसारित नहीं कर पायेगा।

मालूम हो हाल ही में सलमान खान ने भी ऐसा ही 500 करोड़ का करार किया था। लेकिन सोचने वाली बात यह है कि करोड़ों की कमाई करके बॉलीवुड के बादशाह बने अभिनेता शाहरूख खान की ओर से अभी तक इस तरह की किसी भी डील की खबरें नहीं आयी है।

शाहरूख की कमाई भी सलमान खान और अजय देवगन से किसी भी मामले में कम नहीं है बावजूद इसके किंग खान जो कि इस तरह के किसी भी बिजनेस डील के मामले में काफी आगे रहते हैं, की ओर से इस तरह की बातें नहीं आयी है जो कि वाकई में एक सोच और आश्चर्य का विषय है।

खैर अजय देवगन अपनी इस डील से बहुत खुश हैं और उन्होंने कहा है कि इस तरह के करार से ना केवल उन्हें बल्कि उनके निर्माताओं को भी फायदा होगा। वो भी तगड़ा मुनाफा कमायेंगे। मालूम हो कि इस समय भोपाल में अजय देवगन प्रकाश झा की फिल्म सत्याग्रह में व्यस्त हैं।

फिल्म में उनके साथ अभिनेता अमिताभ बच्चन हैं जो कि अन्ना हजारे का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में करीना कपूर और अमृता रॉव भी है। फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X