VIRAL VIDEO: अजय देवगन के 14 साल के बेटे ने सरेआम मुंह पर मारा चांटा, नजारा देख फटी रह गईं मेहमानों की आंखें

Ajay Devgan's 14 year old son Viral video: अजय देवगन इन दिनों जमकर सुर्खियों में हैं क्योंकि उनकी फिल्म सिंघम अगेन दीवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही है। अपनी फिल्म को लेकर एक्टर जमकर प्रमोशन कर रहे हैं कभी वह दिल्ली जाते हैं तो कभी वह मुंबई में ही टीम के साथ नजर आते हैं।
बता दें कि फिल्म की रिलीज डेट कई बार बदल चुकी है। वहीं अब फाइनली फिल्म दीवाली के मौके पर धूम मचाने को तैयार है, लेकिन यह फिल्म अकेली नहीं आ रही है। बल्कि इस फिल्म के साथ रिलीज हो रही है मोस्ट अवेटेड फिल्म भूल भुलैया 3 यानी इस बार भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त क्लैश देखने को मिलने वाला है।
इसीलिए अजय देवन हर फेस्टिवल इवेंट का हिस्सा बन रहे हैं। फिलहाल तो हाल ही में अजय देवगन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अजय देवगन दुर्गा पंडाल में जाते हैं। वह अपने परिवार से मिलते हैं जहां काजोल और उनका बेटा युग आया होता है, लेकिन इसी पंडाल का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख लोगों का खून खौल गया है।
जी हां, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही अजय देवगन अपने बेटे से हाथ मिलाते हैं उनका बेटा आता है पहले तो पिता से हाथ मिलाता है और उसके बाद वह उनके मुंह पर मजाक-मजाक में तमाचा मार देता है।
खैर इस नजारे को देख वहां खड़े लोगों के होश ही उड़ जाते हैं वहीं पंडाल में जमा हुए खास मेहमानों की भी आंखें फटी रह जाती हैं। इस वीडियो पर भी यूजर्स के जमकर कमेंट देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कहा- पिता के साथ बॉन्ड तो कुछ ज्यादा ही अच्छा है तो वहीं दूसरे ने कहा- वाह क्या संस्कार दिए हैं। तो वहीं तीसरे यूजर ने कहा-हमें तो यकीन ही नहीं हो रहा कि युग ऐसा कर सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











