एक दिन हवाई जहाज पर स्‍टंट करेंगे अजय देवगन!

By Ajay

बेंगलूरु। बॉलीवुड के ऐक्‍शन हीरो अजय देवगन की पहली फिल्‍म फूल और कांटे आपको याद होगी, जिसमें उनकी एंट्री मोटरसाईकिलों पर एक स्‍टंट के साथ हुई थी। असल में उसी स्‍टंट के साथ अजय ने सिल्‍वर स्‍क्रीन पर भी एंट्री की थी। वह स्‍टंट काफी फेमस हुआ था। अब एक बार फिर ठीक वैसा ही स्‍टंट सन ऑफ सरदार में किया है। बस फर्क यह है कि इस बार मोटरसाईकिलों नहीं, बल्कि घोड़े हैं।

फिल्‍म सन ऑफ सरदार का प्रोमो गुरुवार को बाजार में आया, जिसमें यह स्‍टंट देखने को मिला। वैसे अगर कोई और हीरो यह स्‍टंट करता, तो लोग चकित होते, लेकिन चूंकि ये अजय देवगन थे, इसलिये सभी उनकी स्‍टाइल से पहले ही वाकिफ थे। वैसे एक बात माननी पड़ेगी, कि मोटरसाईकिल या कार पर ऐसा करना तो आसान है, लेकिन घोड़ों पर करना, इतना आसान नहीं। स्‍टंट का वीडियो।

फिल्‍म मेकिंट टीम के एक सदस्‍य ने बताया कि फिल्‍म में पहले अजय देवगन घोड़े पर सवार होकर एंट्री करने वाले थे। उन्‍होंने कुछ शॉट भी दिये, लेकिन फिर अचानक डायरेक्‍टर ने पुराने कॉन्‍सेप्‍ट पर काम करने का आईडिया दिया, जिसे अजय ने तुरंत ऐक्‍सेप्‍ट कर लिया। वैसे इसे देखते हुए यक कहना गलत नहीं होगा कि एक दिन अजय देवगन हवाई जहाज पर स्‍टंट करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X