कैमरे को देख छाते के पीछे छिप गईं अजय देवगन की लाडली, Nysa Devgan ने क्यों बनाई मीडिया से दूरी?

Nysa Devgan Hide Face- नीसा देवगन काफी समय से चर्चा में नहीं हैं। पहले उनके कुछ वीडियोज सामने आए थे और इसके बाद उनको ट्रोल किया गया था। इस ट्रोलिंग के बाद वो अचानक से पैपराजी के सामने आने से परहेज करने लगीं थीं।
अब उनका एक वीडियो फिर से सामने आ रहा है जिसको देखकर लोग चौंक गए हैं। इस वीडियो में कहीं से निकलती हुई नीसा ने जैसे ही पापाराजी को देखा तो छाते के पीछे छिप गईं।
इस दौरान एक शख्स ने छाते की आड़ में उनको कार तक पहुंचाया। इस दौरान नीसा ने किसी तरह का पोज नहीं दिया और अपना चेहरा छिपाए रखा। अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग बातें कर रहे हैं। आखिर ने नीसा ने ऐसा क्यों किया?
क्या बोले लोग?
वीडियो के सामने आते ही एक यूजर ने लिखा है, ''मुझे लगता है बिना मेकअप है।'' एक ने लिखा, ''बिना मेकअप का मेकअप सा मुंह छुपा रही है बेचारी।'' एक ने लिखा, ''निकलते क्यों है घर से भाई ये लोग।'' एक ने लिखा, ''फेस मारुति 800 जैसा और अम्ब्रेला बीएमडब्ल्यू का।'' एक ने लिखा, ''मुझे समझ नहीं आता कि लोग इतने मतलबी हैं, वह असहज है और वह असहज हो जाती है भाई वो घर से बाहर ना निकले क्या? अपना रूटीन ना करे क्या?'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ नीसा को ट्रोल कर रहे हैं तो कुछ उनका साथ दे रहे हैं।
एक्टिंग से है दूरी
नीसा के परिवार में हर कोई एक्टिंग की दुनिया में छाया हुआ है और आपको बता दें कि उनके दादा भी एक एक्शन कोरियोग्राफर हुआ करते थे। लेकिन इसके बावजूद भी नीसा देवगन फिर भी एक्टिंग की दुनिया में रुख नहीं करना चाहती हैं। नीसा देवगन ने अपनी स्कूल की पढ़ाई धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पूरी की और यह देश का सबसे महंगा स्कूल माना जाता है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications











