अजय देवगन को ब्रेक चाहिए!

ajay-devgan
बॉलीवुड के बेहतरीन स्टार अजय देवगन को इन दिनों ब्रेक की दरकार है। वो अपने व्यस्त कार्यक्रम से बेहद परेशान है। दरअसल अजय देवगन की पत्नी अभिनेत्री काजोल दूसरी बार मां बनने जा रही है, जिसका अजय औऱ काजोल बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खबर है कि अगले महीने ही काजोल अपने बच्चे को जन्म देगी। इसी कारण अजय थोड़ा वक्त चाहते है क्योंकि ये वक्त वो अपनी पत्नी और बच्ची के साथ बिताना चाहते हैं।

देखें : काजोल की बेबी शावर पार्टी

देवगन ने ट्विटर पर लिखा है कि जैसे ही उन्होंने छुट्टी का नाम लिया वैसे ही उन्हें 'आक्रोश' के प्रचार की याद दिलाई गई। यह फिल्म एक अक्टूबर को प्रदर्शित होनी है इसलिए कोई भी अवकाश नहीं ले सकता है।

बहुमुखी प्रतिभा वाले अभिनेता देवगन की 'वंस अपोन ए टाइम. इन मुंबई' में अभिनय के लिए चारों ओर तारीफ हो रही है। उनकी अगली फिल्म प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी 'आक्रोश' है। यह फिल्म बिहार में सम्मान की खातिर होने वाली हत्याओं पर आधारित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X