अजय देवगन ने "शिवाय" स्टायल में दी महा शिवरात्रि की शुभकामनाएं
आज महाशिवरात्रि है और पूरे देश के लोग इसको मना रहे है। ऐसे में आपको चहेते स्टार अजय देवगन ने भी अपने फैंस को शिवरात्रि की शुभकामनाएं अपने ही अलग अंदाज में दी है। जी हां एक ओर से जहां सबके बधाई मैसेज सोशल मीडिया पर छाए हुए है तो वहीं अजय देवगन ने भी अपने फैंस को शिवरात्रि की शुभकामनाएं शिवाय की स्टाइल में दी है।
अजय देवगन ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए अपनी फिल्म शिवाय के एक गाने को ट्वीट करते हुए लिखा है "वहीं शून्य है वही इकाय जिसके भीतर बसा शिवाय"। अजय का इतना करना था कि उनके फैंस ने भी उनको जवाब देना शुरु कर दिया।

अजय देवगन ने फिल्म शिवाय में अपना शिव प्रेम दिखाते हुए इस गाने को फिल्माया था और फिल्म का नाम भी शिव जी के नाम पर ही रखा था। अजय देवगन की ये फिल्म तो ज्यादा नहीं चली थी पर लोगों को इसका ये गाना "तो बोलो हर हर" बहुत ज्यादा पसंद आया था।
आपको बता दें कि इस फिल्म के लिए अजय देवगन ने काफी मेहनत की थी और अजय देवगन का ये सबसे बड़ा प्रोजेक्ट था पर फिल्म इतनी चली नहीं। इस समय अजय देवगन अपनी आने वाली फिल्म रेड के प्रमोशन में बिजी चल रहे और फिल्म बनकर तैयार हो चुकी है। फिल्म रेड का ट्रेलर भी सबके सामने रिलीज कर दिया गया है।
आपको बता दें कि फिल्म करप्शन पर पूरी तरह आधारित है और अजय देवगन ने इस फिल्म में एक इनकमटैक्स ऑफिसर का रोल किया है। अजय देवगन इस फिल्म करप्शन के खिलाफ लड़ते हुए नजर आएंगे। फिल्म की कहानी को एक सच्ची घटना से लिया गया है जिसमे कई सौ करोड़ का घोटाला किया जाता है।
इस फिल्म में उत्तर प्रदेश की एक घटना के बारे में दिखाया गया है जो 1980 मे डाली गई अब तक की सबसे बड़ी हाईप्रोफाइल रेड थी। इस सच्ची घटना को फिल्म की कहानी के हिसाब से रूपांतरित किया गया है और इसको फिल्मी टच दिया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज के बाद से ही लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।
फिल्म मे अजय देवगन को देखकर आपको दृश्यम वाली फीलिंग तो जरूर आएगी जो फिल्म के ट्रेलर मे भी नजर आ रही है। इस फिल्म को राजकुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है और फिल्म 16 फरवरी 2018 को रिलीज होने के लिए तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications