Video- दो कारों के बीच खड़े इस शख्स को देख शरमा जाएंगें अजय देवगन, खतरनाक स्टंट ने उड़ाए सभी के होश!

Car Stunt Video- रील्स के चक्कर में हजारों लोग रोज जान जोखिम में डालते हैं। इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स को दो कारों के बीच खड़े हुए देखा जा सकता है। वायरल वीडियो में दो कारों हैं जिसके बीचों बीचों पैर रखकर एक शख्स खड़ा हैं।
इस क्लिप में दो और लोगों के दोखा जा सकता है जो कि कार के बोनट पर बैठे हैं। इस वीडियो के सामने आते ही ये आग की तरह वायरल हो रहा है। वीडियो को एक एबीपी न्यूज ने साझा किया है। इनके मुताबिक ये वीडियो दिल्ली से सटे गाजियाबाद इलाके का है।
ये स्टंट बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में किया गया। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस के एडिशनल डीसीपी रामानंद कुशवाहा ने बताया, वेव सिटी क्षेत्र में स्टंटबाजी का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लिया और उनके खिलाफ कार्रवाई की।
गौरतलब है कि आपने ऐसा कुछ करते हुए फिल्मों में अजय देवगन को देखा होगा। हालांकि ये लोग कौन हैं और इनपर किसी तरह का कोई केस दर्ज किया गया है या नहीं इसको लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। लोग इस वीडियो पर कई तरह का रिएक्शन दे रहे हैं।
एक ने लिखा, ''गाज़ियाबाद को मशहूर करवाने में इनका बड़ा योगदान है।'' एक ने लिखा, ''जितने सख्त रूल बना रहे हो सरकार उस के हिसाब से रोड भी बना दो।'' एक ने लिखा, ''क्यों निकल गई हवा बाजी।''
इस तरह से ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं। दिल्ली एनसीआर के इलाकों से आए दिन ऐसे वीडियोज सामने आते रहते हैं। कुछ दिन पहले कार की सनरूफ पर एक कपल को किस करते हुए देखा गया था और लोग हैरानी के साथ वीडियो बना रहे थे। फिलहाल आप देखिए ये वायरल वीडियो जो कि आपको चौकाने के लिए काफी है..


Click it and Unblock the Notifications











